राज्य कर्मचारी संघ का बैठक बिलासपुर में सम्पन्न, बैठक में पदाधिकारी रहे मौजूद
'हमसफर मित्र न्यूज'
बिलासपुर। भारतीय मजदूर संघ के एकजुटता एवं मजदूर कल्याण के लिए कल दिनांक 29 अक्टूबर 2022 शनिवार को बिलासपुर जिला निर्माणी गठन हेतु औपचारिकता बैठक राज्य कर्मचारी संघ भवन नेहरू चौक में आयोजन किया गया है। जिसमें प्रदेश व जिला पदाधिकारी / कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भारतीय मजदूर संघ प्रदेश उपाध्यक्ष शंख ध्वनि बनाफ़र जी भारतीय मजदूर संघ जिला मंत्री संजय तिवारी जी छत्तीसगढ़ी निर्माण मजदूर महासंघ प्रदेश संयुक्त महामंत्री गीता सोनी जांजगीर के उपस्थिति में औपचारिकता बैठक संपन्न हुआ। बैठक में मजदूरों को शासकीय योजना एवं लाभ का विशेष जानकारी उपलब्ध कराया गया।
जानकारी के मुताबिक प्रति माह एक बार मजदूरों के सहायता के लिए एक बार बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिससे कि निम्न वर्ग के अनभिज्ञ मजदूरों को शासन के योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त हो सके एवं योजनाओं का लाभ उठा सके।
इस अवसर पर पत्रकार निर्मल सिंह, हरीश नायडू, सरिता, श्वेता श्रीवास, सुखसागर साहू आदि अनेकों सदस्य उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment