रॉड नहीं, प्राइवेट पार्ट में खुद घुसाई थी जिभिया: फर्जी गैंगरेप केस दर्ज कराने वाली महिला गिरफ्तार, 3 साजिशकर्ता भी पकड़े गए - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, October 23, 2022

 


रॉड नहीं, प्राइवेट पार्ट में खुद घुसाई थी जिभिया: फर्जी गैंगरेप केस दर्ज कराने वाली महिला गिरफ्तार, 3 साजिशकर्ता भी पकड़े गए

'हमसफर मित्र न्यूज' 



महिला के प्राइवेट पार्ट में कोई रॉड नहीं घुसाई गई, हकीकत यह थी कि महिला ने साजिश के तहत अपने प्राइवेट पार्ट के अंदर टंग क्लिनर डाली थी। गाजियाबाद एसएसपी मुनिराज के मुताबिक जिभिया का साइज 5 से 6 सेंटीमीटर था।

फेक गैंगरेप केस


गाजियाबाद में 5 लड़कों के खिलाफ फर्जी गैंगरेप केस दर्ज कराने के आरोप में लड़की को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले पुलिस ने लड़की के साथ मिलकर पूरी साजिश रचने वाले 3 अन्य लोगों को पकड़ा था।


गाजियाबाद की एसपी निपुन अग्रवाल ने बताया कि आरोपित लड़की को दिल्ली से पुलिस ने पकड़ लिया है। उसे कुछ दिन पहले दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


बता दें कि 18 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े तीन बजे नंदग्राम थाने को सूचना मिली कि आश्रम रोड पर एक महिला पड़ी है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और महिला को अस्पताल ले गई। महिला ने दावा किया था कि उसे 5 लोगों ने अगवा किया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, जिन्हें वह जानती है।


इस मामले में पुलिस ने शाहरुख, शाहरुख के भाई जावेद, औरंगजेब, जहीर उर्फ ढोला और दीनू के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया था। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार भी किया था।


हालाँकि जाँच के बाद सामने आया कि महिला के साथ कोई दुष्कर्म नहीं हुआ, बल्कि संपत्ति विवाद में उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर यह साजिश रची और सारे लड़को को फँसाया। महिला के पकड़े जाने से पहले उसके दोस्त आजाद, गौरव और अफजल को गिरफ्तार किया था।


ये बात भी सामने आई कि उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड नहीं घुसाई गई, हकीकत यह थी कि महिला ने साजिश के तहत अपने प्राइवेट पार्ट के अंदर टंग क्लिनर डाली थी। गाजियाबाद एसएसपी मुनिराज के मुताबिक जिभिया का साइज 5 से 6 सेंटीमीटर था।






न्युनतम दरों पर विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें व्हाट्सएप नंबर - 9009153712

'हमसफर मित्र न्यूज' में सभी प्रकार के विज्ञापन दर - 

* 1 बार का 50 रुपये। 
* 3 बार का 100 रुपये। 
* दिनभर का 200 रुपये। 
* दिनभर 1 सप्ताह का 1000 रुपये। 
* दिनभर 15 दिन का 1500 रुपये। 
* दिनभर 1 महीने का 2000 रुपये।

** शादी के सालगिरह, बर्थ-डे, बिजनेस आदि सभी प्रकार के विज्ञापन दे सकते हैं। (शोक विज्ञापन निशुल्क) 

नोट - शुल्क प्राप्त होने के बाद विज्ञापन लगेगा। शुल्क' फोन पे 'नं. 9009153712 पर देना है।



No comments:

Post a Comment