शादीशुदा ड्राइवर ने मालिक की 15 साल की बेटी को फंसाया, दिवाली की रात गायब रहे दोनों; सुबह हो गया कांड - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, October 25, 2022

 


शादीशुदा ड्राइवर ने मालिक की 15 साल की बेटी को फंसाया, दिवाली की रात गायब रहे दोनों; सुबह हो गया कांड

'हमसफर मित्र न्यूज' 



लाखो (बेगूसराय)। आज मंगलवार को अल सुबह लाखो सहायक थाना क्षेत्र अंतर्गत पिंक सिटी से पश्चिम रेलवे ट्रैक पर एक लड़का और एक लड़की का शव पुलिस ने बरामद किया। दोनों शवों की शिनाख्त हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों आपस में प्रेम करते थे। यह बात परिवार को शायद पसंद नहीं थी। युवक पहले से शादीशुदा था और वह लड़की के घर ट्रैक्‍टर ड्राइवर की नौकरी करता था। 


राजा डुमरी का निवासी था नुनू बाबू 

लड़का की पहचान ओपी क्षेत्र के राजा डुमरी गांव निवासी श्यामदेव पासवान के पुत्र नुनूबाबू पासवान के रूप में हुई है। वह खतोपुर हैमरा टोला के किसान परिवार के घर ट्रैक्‍टर चलाया करता था। पुलिस घटनास्थल पर हर गतिविधि की जांच पड़ताल कर रही है। लड़की की मां पूर्व सरपंच हैं। 


पूरी रात तलाशते रहा परिवार 

मृतका की मां पूर्व सरपंच ने बताया कि दीपावली की रात करीब दो बजे उसकी पुत्री घर में नही थी। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई। उसके नहीं मिलने पर हमलोग दस आदमी के साथ श्यामदेव पासवान के घर पर गए और पूछा कि नुनुबाबू कहां है, मेरी पुत्री घर में नही है। इसके बाद श्यामदेव पासवान स्कर्पियो से हमलोगों के साथ वे अपनी बेटी के यहां मटिहानी थाना क्षेत्र के सफापुर गांव गया। लेकिन वहां भी मेरी बेटी और नुनुबाबू पासवान नहीं था।


सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला शव 


इसके बाद करीब तीन बजे रात्रि पुत्री नहीं मिलने की जानकारी लाखो थाना पुलिस को दी। सुबह में दोनों की शव रेलवे ट्रैक पर पाया गया। मृतका की मां ने बताया कि नुनुबाबू पासवान उनका ट्रैक्टर चलाता था, लेकिन दस दिन पहले उसे हटा दिया गया था। क्योंकि उसकी गतिविधि ठीक नही थी। वह कई बार मेरी पुत्री को कागज में कुछ लिखकर दिया था।


लड़के के परिवार ने हत्‍या का जड़ा आरोप 

युवक की हरकतों की जानकारी परिवार के सदस्यों को हो चुकी थी। पुलिस ने इस मामले में लड़की के माता-पिता को हिरासत में लिया है। इस मामले में मृतक नुनुबाबू पासवान के स्वजनों ने हत्या का आरोप लगाकर एनएच 31 को जाम कर दिया है।


पुलिस के दावे से भी शक गहराया 

इस बाबत एसआई रामाकांत सिंह ने बताया कि करीब तीन बजे जीआरपी थाना पुलिस ने जानकारी दी कि लाखो ओपी क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ट्रैक पर दो शव पड़ा है। यह सूचना रेलवे ड्राइवर ने जीआरपी को दी थी। इस मामले में हत्‍या की आशंका भी जताई जा रही है।

No comments:

Post a Comment