10 अक्टूबर 2022 का राशिफल: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें सोमवार का राशिफल - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, October 10, 2022

 


10 अक्टूबर 2022 का राशिफल: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें सोमवार का राशिफल 

प्रस्तुति - 'मनितोष सरकार' (संपादक) 

'हमसफर मित्र न्यूज' 






आज का राशिफल आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है और वहीं सोमवार का दिन है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है।
आज का पंचांग
नक्षत्र: रेवती, अश्विनी
करण: बालव, कौलव, तैतिल
योग: व्याघात, हर्षण
सूर्योदय: 06:19 AM
सूर्यास्त: 05:57 PM


मेष:


सेहत बिगड़ने से मन अशांत रहेेगा। घर में तनाव बढ़ेगा। अपनों का सहयोग बिलकुल नहीं मिलेगा। विरोधी परेशान कर सकते हैं। बिजनेस में थोड़ी बहुत सफलता मिलेगी।


शुभ अंक : 05


शुभ रंग : ग्रे


उपाय: शिवलिंग पर दूध से अभिषेक करें।


वृषभ:


पुराने काम पर ही ध्यान केंद्रित करें, नए काम के लिहाज से दिन ठीक नहीं है। सतर्क रहें, वरना नुकसान हो सकता है। वाणी में प्रेम जरुर दिखाए, वरना परेशानी बढ़ते देर नहीं लगेगी।


शुभ अंक : 03


शुभ रंग : रेड


उपाय: सूर्य को जल दें।


मिथुन:


कारोबारी तनाव कम होगा और सभी कामों में सफलता हाथ लगेगी। मन में आत्मिक शांति का अनुभव होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सेहत ठीक रहेगी। जीवनसाथी भरपूर प्यार करेगा।


शुभ अंक : 08


शुभ रंग : ग्रीन


उपाय: किन्नरों को पैसा दान करें।


कर्क:


बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। सतर्क रहें और कोई नया फैसला ना लें। बिजनेस में असफलता ही मिलेगी, लेकिन किसी कार्य में जल्दी ही बड़ी सफलता मिलेगी।


शुभ अंक : 07


शुभ रंग : ग्रे



उपाय: सफेद मिठाई दान करें।


सिंह:


थोड़ी दिक्कत के बाद धन लाभ होगा। दोपहर के बाद खर्च में अचानक से वृद्धि होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिवार के संग समय अच्छा व्यतीत होगा।


शुभ अंक : 08


शुभ रंग : पर्पल


उपाय: सुपारी पर चंदन लगाकर तिजोरी में रखें।


कन्या:


आज अपार धन लाभ की संभावना है। नए काम शुरू करने के लिए आज का दिन उत्तम है। आज प्रतिस्पर्धियों पर हावी रहेंगे। छोटी दूरी की यात्रा का योग है।


शुभ अंक : 02


शुभ रंग : पीच


उपाय: हल्दी दान करें।


तुला:


मेहनत के अनुरूप ही आज आपको सफलता मिलेगी और धन लाभ होगा। कोई सरकारी काम बनेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। मान बढ़ेगा और जीवनसाथी जमकर प्यार करेगा।


शुभ अंक : 01


शुभ रंग : पिंक


उपाय: राधा कृष्ण की पूजा करें।


वृश्चिक:


घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। किसी पुराने प्रेम पार्टनर या करीबी मित्र से मुलाकात होगी। दोपहर के बाद में अपना ध्यान रखें और फैसले सोच समझकर ही लें।


शुभ अंक : 02


शुभ रंग : येलो


उपाय: कपूर की आरती करें।


धनु:


नया काम शुरू कर सकते हैं। किसी अपने के द्वारा कही गई कोई बात या कार्य आपको ठेस पहुंचा सकता है। घर में तनाव हो सकता है।


शुभ अंक : 01


शुभ रंग : ग्रे


उपाय: मेहंदी दान करें।


मकर:


काम में आज असफल ही रहेंगे, लेकिन भविष्य में लाभ की उम्मीद बढ़ेगी, इसीलिए निराश ना हों।कला और संगीत में आपकी रूचि बढ़ेगी। मन शांत रहेगा।


शुभ अंक : 09


शुभ रंग : महरून


उपाय: मां लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगाएं।


कुंभ:


व्यवहार और वाणी पर पूर्ण संयम रखें। नया काम बिलकुल ना करें। विरोधियों से दूर रहें। बहस ना करें और तनाव से बचें।


शुभ अंक : 05


शुभ रंग : पीच


उपाय: सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।


मीन:


किस्मत आज पूरा साथ देगी, थोड़ी सी मेहनत अधिक लाभ का कारण बनेगी। नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ है। आर्थिक तंगी दूर होगी और स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।


शुभ अंक : 03


शुभ रंग : स्लेटी


उपाय: किसी जरुरतमंद विद्यार्थी को उसकी जरुरी किताबें दान करें।

No comments:

Post a Comment