1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, नहीं होंगे बारदाना की समस्या : मुख्यमंत्री
'हमसफर मित्र न्यूज'
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में तीन दिन बाद 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो जाएगी। इसे देखते हुए प्रशासन की जोर-शोर से चल रही है। आज धान खरीदी को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस साल प्रशासन की तैयारी पूरी है। जिसके चलते किसानों को धान बेचने के दौरान किसी तरह की पेशानियां नहीं होगी।
हर साल बारदाना की समस्या होती है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने 80 प्रतिशत बारदाना की व्यवस्था की है। वहीं अन्य 20 प्रतिशत बारदाना के लिए जूट कमिश्नर से बात हो रही है। फिलहाल सभी किसान निश्चित होकर बिना किसी समस्या के अपना धान बेच सकेंगे
1 नवम्बर से शुरू होने जा रही धान खरीदी को लेकर राज्य के सीमावर्ती इलाके में चौकसी बढ़ा दी है। बता दें कि हर साल अवैध धान का परिवहन होता है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की टीम लगातार निगरानी कर रही है। वहीं धान व्यापारियों के गोदाम में प्रशासन ने की छापेमार कार्रवाई हो रही है। ताजा मामला पेंड्रा से आया है। यहां 4 व्यापारियों से 251 क्विंटल धान जब्त किया हैं।
धान का अधिक भंडारण करने पर यह कार्रवाई हुई है। बताया गया कि बिना वैध दस्तावेज के धान का अधिक भंडारण करने पर कार्रवाई हुई है। 1 व्यापारी का गोदाम भी प्रशासन ने सील किया है। खाद्य एवं राजस्व विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की हैं।
.jpg)
No comments:
Post a Comment