भारतीय जनता युवा मोर्चा बिल्हा द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रक्तदान महोत्सव मनाया गया
'मनितोष सरकार' (संपादक)
'हमसफर मित्र न्यूज'
बिल्हा 17 सितंबर शनिवार। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान महोत्सव मनाया गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में आज दोपहर डेढ़ बजे बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में संगठन के युवाओं द्वारा रक्तदान देकर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जन्मदिन का उत्सव मनाया। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य अश्वनी साहू, निलेश कौशिक, राम निषाद, भीम पटेल सहित अन्य ने रक्तदान किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 रविवार को गुजरात के बडनगर में हुआ था। वर्ष 2014 से भारत के प्रधानमंत्री का नेतृत्व सम्भाल रहे हैं। देश भर में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने इनके जन्मदिन की शुभकामनाये दी और इस अवसर पर रक्तदान महोत्सव, वृक्षारोपण, स्वच्छ भारत अभियान के तहत साफ-सफाई का भी आयोजन किया गया है।
बिल्हा भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आज बिलासपुर के सिम्स में रक्तदान का आयोजन किया गया है वहीं कल रविवार को बिल्हा क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल ताला में वृक्षारोपण और स्वच्छता का आयोजन किया जाएगा। अलग-अलग स्थानों में 20 सितंबर तक कार्यक्रम रखा गया है।




No comments:
Post a Comment