भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा करते है रचनात्मक और सामाजिक काम : विकास दीवान, - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, September 20, 2022



भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा करते है रचनात्मक और सामाजिक काम : विकास दीवान,

नवागढ़ विधानसभा में भाजपाइयों ने चलाया सफाई अभियान

'अमर तिवारी', बेमेतरा 

'हमसफर मित्र न्यूज' 




नवागढ़। भारतीय जनता पार्टी नवागढ़ मंडल के कार्यकर्ताओं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्‌य में चल रहे सेवा एवं समर्पण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत मंगलवार की नगर के प्राचीन बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर नवागढ़ परिसर पर सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री विकास धर दीवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंदिर प्रांगण व उसके आसपास के स्थान की साफ-सफाई की। साथ ही नवागढ़ विधानसभा के मारो एवं खण्डसरा मण्डल में  अनुसूचित जाति मोर्चा के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया।


जिला महामंत्री दीवान ने कहा कि मोदी ने पीएम बनते ही स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का नारा दिया था। उसे मंत्र मानकर भाजपा कार्यकर्ता आगे बढ़ रहे हैं। भाजपा और उसके कार्यकर्ता हमेशा रचनात्मक और सामाजिक काम ही करते है। प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समर्पित है। 


मण्डल अध्यक्ष चंद्रपाल साहू ने कहा कि नवागढ़ मण्डल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिस उत्साह से स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया है ,वह सराहनीय है।


इस दौरान एससी मोर्चा प्रदेश महामंत्री दयावंत धर बांधे व जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु रॉय,पूर्व नप अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग, एससी मोर्चा उपाध्यक्ष डॉ जगजीवन खरे, पूर्व जनपद सदस्य नेमिराज सोनवानी, सुरेश साहू महामंत्री, सुरेश निषाद, गजेन्द्र साहू, टीकम गोस्वामी, गोलू सिन्हा, मनीराम साहू, श्रीकांत ठाकुर, तनु दीवान,संजू राजपूत, फूलचंद साहू, मनीष श्रीवास, अवतार यादव, कुलेश्वर सिन्हा, मिथलेश सोनकर, हिमांशु जैन, भोला राजपूत सहित भाजपाई उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment