आश्विन कृष्ण पक्ष दशमी, मंगलवार, 20 सितम्बर 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़े आज का राशिफल - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, September 20, 2022

 


आश्विन कृष्ण पक्ष दशमी, मंगलवार, 20 सितम्बर 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, पढ़े आज का राशिफल

 

प्रस्तुति - 'मनितोष सरकार' (संपादक) 

'हमसफर मित्र न्यूज' 





मेष राशि :- 

आज का दिन अच्छा रहेगा. कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ के योग रहेंगे. किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए प्रयत्नशील होगा. कठिन परिश्म से रचनात्मक योजनाओं को सार्थक करने में सफल रहेंगे. कोई नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है. पुराना अटका धन भी मिल सकता है. परिवार के साथ समय बिताएं, मानसिक सुख और शांति मिलेगी. खान-पान का ध्यान रखना होगा.


वृषभ राशि :- 

आज का दिन मिला-जुला रहेगा. कारोबार में अड़चनें आएंगी और कार्यों में सफलता कम मिलेगी. संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा. भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं. कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं या निवेश की योजना बना रहे हैं, तो उसे टालें, अन्यथा नुकसान हो सकता है. धर्म ध्यान और परिवार के साथ समय बिताएं, सेहत का ख्याल रखें.


मिथुन राशि :- 

आज का दिन सामान्य रहेगा. किसी कार्य को सिद्ध करने के लिए आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी. कारोबार में आर्थिक लाभ तो रहेगा, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. मन में किसी प्रकार की शंका न पालें, गलतियों को स्वीकार कर सगे-संबंधियों के बीच अपने रिश्तों को सुधारें. किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात होने पर खुशी मिलेगी.


कर्क राशि :- 

आज का दिन मिला-जुला रहेगा. कारोबार सामान्य रहेगा. अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है. नकारात्मक विचारों को त्याग अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग करें. भविष्य को लेकर योजनाएं बना सकते हैं. नये काम की शुरूआत कर रहे हैं, तो दूसरी को सलाह न लें. अपनों से धोखा मिल सकता है. रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में कोई शुभ समाचार मिल सकता है.


सिंह राशि :- 

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा. कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ मिलने के योग रहेंगे. परिश्रम से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी और सृजनात्मक विचारों का भरपूर लाभ उठाएंगे. स्वाभिमानी स्वभाव लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगा. बेरोजगार को रोजगार के अवसर और नौकरी में तरक्की मिलने के आसार रहेंगे. शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे. सेहत का ख्याल रखें.


कन्या राशि :- 

आज का दिन शुभ रहेगा. कारोबार विस्तार की योजना बना सकते हैं. कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम से अपने काम को नई पहचान दिलाएंगे. व्यवसाय में नये निवेश का अवसर मिलेगा. करीबियों से पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे. पुरानी बातें भूलकर वर्तमान के साथ समझौता करें, छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार में तनाव की स्थिति पैदा न होने दें. परिवार के साथ समय बिताएंगे. सेहत का ख्याल रखें.


तुला राशि :- 

आज का दिन अच्छा रहेगा. कारोबार में आकस्मिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे. हालांकि, कुछ अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी. परिस्थितियों के हिसाब से अपने आप को ढालने की कोशिश करें. परिवार के साथ समय बिताएंगे तो संबंध भी मधुर होंगे. पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है. यात्रा को टालें. सेहत अच्छी रहेगी.


वृश्चिक राशि :- 

आज का दिन मिला-जुला रहेगा. व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा. कार्यक्षेत्र में कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे. व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकते हैं. कोर्ट में कोई पुराना लंबित मामला चल रहा है तो वह सुलझ सकता है. अनावश्यक खर्चे पर नियंत्रण रखना होगा. परिवार में कलह हो सकती है. खान-पान का ध्यान रखें और क्रोध पर नियंत्रण रखें.



धनु राशि :- 

आज का दिन सामान्य रहेगा. शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में कोई अच्छी खबर मिल सकती है. बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलने के आसार हैं. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा और उन्हें परिश्रम के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं. कारोबार मध्यम रहेगा. परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और घर में माहौल अच्छा रहेगा. सेहत को लेकर सतर्क रहें.


मकर राशि :- 

आज का दिन अच्छा रहेगा. कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन अपनी बुद्धिमत्ता से समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे और उत्साह पूर्वक नई योजनाओं को क्रियान्वित कर सकेंगे. रोजगार और व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलेगा. कारोबार में नए निवेश के अवसर खुलेंगे. नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है. दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा. सेहत का ध्यान रखें.


कुम्भ राशि :- 

आज का दिन मिला-जुला रहेगा. कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी, जिससे मन में उत्साह रहेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में थोड़ा सरल व समझौतावादी बने रहने का प्रयास करें. सोच समझकर कोई निर्णय लें, तो ही बेहतर होगा. जल्दबाजी में उठाए गए कदम नुकसान पहुंचा सकते हैं. कोई भी नया काम शुरू न करें. परिवार के साथ धर्म ध्यान में समय बिताएं. मित्रों से मुलाकात अच्छी रहेगी.


मीन राशि :- 

आज का दिन सामान्य रहेगा. कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम के बावजूद सफलता कम मिलेगी. क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं. परिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी. ऐसी स्थिति में पूर्ण विवेक से काम लेना होगा. परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी बात को लेकर बहस होने के आसार रहेंगे, जिससे मानकि परेशानी बढ़ेगी. सेहत अच्छी रहेगी.

No comments:

Post a Comment