तखतपुर नगर के प्रतिष्ठित व्यक्ति बसंत सोनी का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

.com/img/a/
Sarkar Online Center

Breaking

Followers

Youtube

Friday, August 26, 2022

demo-image

 💐 'शोक समाचार'
💐

IMG-20220826-WA0128


तखतपुर नगर के प्रतिष्ठित व्यक्ति बसंत सोनी का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

IMG_20200318_112330


'मनितोष सरकार' (संपादक /संचालक) 


'हमसफ़र मित्र न्यूज'





बिल्हा। 26 अगस्त 2022 // तखतपुर नगर के प्रतिष्ठित व्यक्ति एवं 'सावित्री ज्वेलर्स' के संचालक बसंत सोनी का आज तड़के निधन हो गया। वह 'हमसफर मित्र न्यूज' से प्रसारित 'एक सवाल आपसे' के सबसे होनहार खिलाड़ी तथा रिकॉर्डों का झड़ी बनाने वाले और 'एक सवाल आपसे' के शुरूआत से ही (लगभग 10 वर्ष) सक्रिय रूप से खेलने वाले स्वर्गीय श्री बसंत कांत सोनी का आज 26 अगस्त शुक्रवार तड़के 4 बजे करीब निधन हो गया। उन्होंने आज से 22 दिन पहले यानी 4 अगस्त को 41 वां जन्मदिन मनाया हैं। इनका जन्म 4 अगस्त 1982 बुधवार को हुआ था।


एक मिलनसार के साथ साथ वह समाज के अच्छे आचरण वाले एवं परिवार का एक महत्वपूर्ण व्यक्ति था। जिनका कुछ दिन पहले बुखार, सर्दी, खांसी आदि हुआ था जो हमारे 'एक सवाल आपसे' ग्रूप में भी शेयर किया गया था। कल दिनांक 25 अगस्त 2022 को अचानक सीरियस होने पर बिलासपुर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज 26 अगस्त 2022 तड़के 4 बजे के आसपास निधन हो गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्हें स्वाइन फ्लू हो गया था होगा। उनका अंतिम संस्कार आज स्थानिय मुक्ति धाम में किया जाएगा...


उन्हें 'हमसफर मित्र न्यूज' द्वारा संचालित 'एक सवाल आपसे' का सुपरस्टार का उपाधि दिया गया था, और सबसे अधिक रिकॉर्ड बनाने वाले खिलाड़ी था। वर्तमान अगस्त के महीने में दुसरे स्थान पर विराजमान हैं। जुलाई माह में प्रथम स्थान पर आने से संचालक द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र और नगद इनाम के साथ सम्मानित किया गया था। जून महीने और अप्रेल 2022 को भी वह प्रथम स्थान हासिल किया था। 


उनके निधन की खबर सुनकर 'एक सवाल आपसे' के सभी सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी 💐, साथ ही 'एक सवाल आपसे' के संपादक /संचालक श्री मनितोष सरकार बिल्हा द्वारा 26 अगस्त को 'ब्लैक डे' घोषित किया है। आज से तीन दिन 26,27 और 28 अगस्त तक 'एक सवाल आपसे' नहीं दिया जाएगा तथा प्रतिवर्ष 26 अगस्त को बसंत सोनी के याद में 'एक सवाल आपसे' ग्रूप में 'शोक दिवस' मनाया जाएगा... 🙏

No comments:

Post a Comment

Contact Form

Name

Email *

Message *