मां काली का अपमान बर्दाश्त नहीं- बर्धन - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, July 8, 2022

 



मां काली का अपमान बर्दाश्त नहीं- बर्धन

'शकुंतला शर्मा', रायपुर 

'हमसफर मित्र न्यूज' 



रायपुर। त्रिलोकी मां काली बाड़ी समिति राजेंद्र नगर के सचिव विवेक बर्धन ने पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल को समिति पदाधिकारियों व सदस्यों सहित ज्ञापन सौंपकर मां काली का अपमान करने वाली  डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने वाली लीना  मनिमेखलई और उनका समर्थन करने वाली टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा सहित अन्य उन सभी लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाय, जो धार्मिक भावनाएं आहत करने की साजिश में शामिल हैं। विवेक बर्धन ने कहा कि मां काली सहित किसी भी देवी देवता का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। भारत हिन्दू प्रधान देश है और हमारा संविधान किसी को भी किसी की धार्मिक भावनाएं आहत करने की आजादी नहीं देता। भारत की अनेकता में एकता की संस्कृति को आघात पहुंचाने के लिए हिन्दू देवी देवताओं के अपमान का सुनियोजित षड्यंत्र रचा जा रहा है। विदेशों में भारतीय संस्कृति को गलत और अपमानजनक तरीके से पेश करके हिन्दू भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है। दुर्भाग्य का विषय है कि भारत के राजनीतिक दलों के लोग भी कुंठित मानसिकता का परिचय देते हुए इस सनातन संस्कृति विरोधी मुहिम को समर्थन देते हुए कुतर्क कर रहे हैं। ऐसे राजनीतिज्ञों को अपनी ओछी मानसिकता भारतीय समाज को परोसने की छूट नहीं दी जा सकती। वे अपने घटिया कुसंस्कार का प्रयोग अपने परिवार में करना चाहें तो कोई क्या कर सकता है लेकिन भारतीय समाज भारतीय संस्कृति के साथ भौंडा मजाक सहन नहीं कर सकता।

*अधिवक्ता संघ रायपुर के सदस्य* 

1. श्रीमता किरण तिवारी 

2. सुचित्रा बर्धन

3. हेमलता सिंह

4. पूजा मोहिते 

5.  छाया राय 

6.  रानी लक्ष्मी साहू 

7.  कल्याणी वर्धन

8. विवेक तनवानी

9.    शोभा सोनी 

10. सागर चंदानी 

11. मृणमय बर्धन 

12. छबिलाल लोन्हारकर 

13.  निक्की दुबे

14.  मनीष सिन्हा 

15.  अगस्त यादव

16.  आशीष तिवारी

17. सुधा राय 

18.  साधना पाण्डेय

19.  मनीष साहू

*स्वदेशी जागरण मंच के*

सुब्रत चाकी,

*हिंदू सेवा समिति रायपुर:*

संजय भौमिक 

बापान राय

संजय पाल

*केरला समाज रायपुर से:*

अंबी नटराजन 

*यादव समाज से:*

शरद यादव ( बबला)

*भारत सेवा आश्रम :*

महादेव महतो

*छत्तीसगढ़ बंग समाज*

शिव दत्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष

*समस्त समाज* के सदस्य उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment