पुलिस विभाग में फर्जी नियुक्ति गिरोह का पर्दाफाश निगम कर्मी,पार्षद,आरक्षक को किया गिरफ्तार - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, June 17, 2022



 पुलिस विभाग में फर्जी नियुक्ति गिरोह का पर्दाफाश निगम कर्मी,पार्षद,आरक्षक को किया गिरफ्तार

'गौतम बोन्दरे', बिलासपुर 

'हमसफर मित्र न्यूज' 



बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी जहा पर एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है।जो पुलिस विभाग में ही नौकरी की नियुक्ति पत्र दिया।इस पूरे मामले में पुलिस ने चार लोगो को गिरिफ्तार किया है, नगद रकम और नियुक्ति पत्र में किए जाने सामानों को जप्त किया गया है।सिविल लाइन पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया की शहर में एक ऐसा गिरोह जो पुलिस विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर मोटी रकम लेता था।

आपको बता दे कि इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक युवक बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपनी आमद देने नियुक्ति पत्र लेकर स्थापना कक्ष पहुंचा।


स्थापना शाखा प्रभारी ने नियुक्ति पत्र देखकर पूरा मामला समझ गए।और इसकी सूचना थाना सिविल लाइन को दी।जहा पर सिविल लाइन पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र लिए आए आरोपी पीयूष प्रजापति को थाना लाया गया और मामला कायम कर।इस मामले की तफ्तीश में जुट गई।आरोपी पियूष प्रजापति से पूछताछ करने पर उसने बताया की भाजपा पार्षद रेणुका नागपुरे निगम कर्मी भोजराज नायडू,पुलिस विभाग में पदस्थ आरक्षक पंकज शुक्ला,ये तीनों भी इस गिरोह में शामिल है।और इनके द्वारा ही फर्जी नियुक्ति पत्र दिया गया।इस मामले में पुलिस ने आरोपी 1-पियूष प्रजापति पिता भोलाराम 28 साल करगीरोड, कोटा,2-भोजराज नायडू पिता लक्ष्मण नायडू 58 साल यदुनंदन नगर तिफरा,3-रेणुका प्रसाद नगपुरे पिता हरीलाल उम्र 49 साल निवासी हेमूनगर तोरवा,4-पंकज शुक्ला पिता भोलाराम शुक्ला 42 साल पुलिस लाइन बिलासपुर,को गिरिफ्तार कर इनके पास 8लाख रुपए नगद और स्कैनर प्रिंटर, लेबटाब जप्त किया गया है।



उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाइन परिवेश तिवारी के साथ उनि धर्मेंद्र वैष्णव,आर सरफराज खान, देवेंद्र दुबे, विकास यादव, मनोज बघेल, राजेश नारंग, बालाजी राव, निलेश राठौर,महेंद्र पटेल।

No comments:

Post a Comment