छत्तीसगढ़ में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 46 और 9 प्रभावित जिलों का विवरण
'गौतम बोन्दरे', बिलासपुर
'हमसफर मित्र न्यूज'
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कोविड-19 मरीजों की संख्या फिर से नजर आ रही है ।छत्तीसगढ़ शासन ,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में 19 जून2022 तक 2 हजार 248 सैंपल की जांच हुई। प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 2.05% रही। प्रदेश में कोरोना संक्रमित से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई। प्रदेश के 9 जिलों से 46 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। प्रदेश के 14 जिलों में 0 से 10 के मध्य कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या रही तथा 4 जिलों में आज कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं मिले। प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 46 रही है। वही सक्रिय मरीजों की संख्या 432 रही। कोरोना से संक्रमित मरीज पाए जाने वाले जिलेवार संख्या- दुर्ग 3 ,बालोद 1,रायपुर 20, बिलासपुर 8, रायगढ़ 2, जांजगीर- चांपा 2, सरगुजा 7, सूरजपुर 2, बस्तर 1 रही है। प्रदेश में किसी भी तरह के कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है।

No comments:
Post a Comment