6 मई 2022 शुक्रवार का सम्पूर्ण राशिफल
प्रस्तुति - 'मनितोष सरकार' (संपादक)
'हमसफर मित्र न्यूज'
मेष :
आज आपको बॉस की तरफ से तारीफ के साथ ऑफिस में कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं। कुल मिलाकर देखें तो आर्थिक रूप से यह दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आफ भौतिक सुख-संसाधनों से जुड़ी कोई बड़ी चीज खरीद सकते हैं। घर-परिवार में भी माता-पिता, भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा।
उपाय- शिवजी को धतूरा चढ़ाएं।
वृषभ :
आज जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। मौसमी बीमारी को लेकर सचेत रहें।
आज आपको जोश में आकर होश खोने से बचना होगा। विरोधी गुट के लोग आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कठिन परिश्रम करने पर ही सफलता के योग बनेंगे। संतान से खुशी मिलेगी।
उपाय- देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
मिथुन :
कारोबार की दृष्टि से ये समय थोड़ा थोड़ी कठिनाई भरा रह सकता है। प्रेम संबंधों में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। कार्यक्षेत्र में कामकाज का अतिरिक्त बोझ बना रहेगा लेकिन ऑफिस की परेशानी लेकर घर न जाएं, नहीं तो वहां भी तनाव हो सकता है। किसी भी बड़ी योजना में निवेश करते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें।
उपाय- जरूरतमंदों को भोजन का दान करें।
कर्क :
आज आपको परिश्रम के अनुरूप थोड़ा कम फल की प्राप्ति होने पर मन निराश रहेगा। घर-परिवार के किसी भी मामले को सुलझाते समय भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। आफिस में अपने अधीन काम करने वाले कर्मचारियों पर हावी होने से बचें। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लेागों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। संतान को लेकर कोई तनाव हो सकता है।
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।
सिंह :
परिवार में आज कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। सेहत की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा। लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। कारोबार के विस्तार की योजना आज बन सकती है। भूमि-भवन या पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद सुलझेगा। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और सीनियर आपके काम की तारीफ करेंगे।
उपाय- देवी पार्वती को लाल चुनरी चढ़ाएं।
कन्या :
आज आपको अपनी सेहत के साथ संबंधों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इष्ट मित्रों के साथ सुख, सहयोग आदि में कुछ कमी आने पर निराश न हों, बल्कि अपने संबंधों को समय-समय पर रिवाइव करने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में कामकाज का अधिक बोझ रहेगा, जिसे पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम करने की आवश्यकता रहेगी।
उपाय- तुलसी के सामने शुद्ध घी का दीपक लगाएं।
तुला :
आज लंबे समय बाद किसी प्रियजन से मुलाकात होगी। प्रेम-प्रसंग में सावधानी के साथ कदम बढ़ाएं और अपने लव पार्टनर की भावनाओं का आदर करें। संतान पक्ष की ओर से भी कोई सुखद समाचार मिल सकता है। कॅरिअर या कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्राओं के योग बनेंगे। यात्रा सुखद एवं लाभदायक रहेगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय- गाय का हरा चारा खिलाएं।
वृश्चिक :
आज आपको कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। अपनी दिनचर्या सही रखें और खान-पान का विशेष ख्याल रखें। बाहर का खाना खाने से बचें। नहीं तो पेट खराब हो सकता है। कामकाज के सिलसिले में अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। अचानक से बने-बनाए काम में कोई बाधा आने से मन थोड़ा खिन्न रहेगा।
उपाय- शिव महिम्न स्त्रोत का पाठ करें।
धनु :
आज आपको इष्ट-मित्रों एवं सगे संबंधियों को साथ लेकर चलना होगा। छोटी-छोटी बातों को इश्यू न बनाएं। भूमि-भवन से जुड़े मामले कोर्ट-कचहरी से बाहर ही निबटा लें। आज आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अधिक परिश्रम करने पर ही कार्यक्षेत्र में उन्नति एवं लाभ की संभावना बनेगी। लोगों के साथ अनावश्यक तर्क-वितर्क करने से बचें।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं।
मकर राशिफल :
आज आपको आलस्य और लापरवाही से बचना होगा, अन्यथा आपके बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचें अैर आर्थिक मामलों में सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें। नौकरी में आज किसी से आपका विवाद हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। नहीं तो बात और भी बिगड़ सकती है।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को दवाई आदि का दान करें।
कुंभ :
कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। घर-परिवार से जुड़े किसी बड़े फैसले को लेते समय आपके परिजन आपके साथ खड़े होंगे। धार्मिक-समाजिक कार्यों में अधिक समय व्यतीत होगा। आज आप अपनी कमजोरियों को शत्रु पक्ष के सामने उजागर करने से बचें, अन्यथा वे इसका गलत लाभ उठाने की कोशिश कर सकते हैं।
उपाय- शनिदेव पर तेल चढ़ाएं।
मीन :
परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को आज कोई सुखद समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के अच्छा समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर का साथ आप पर बना रहेगा। कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। सेहत को ध्यान रखें।
उपाय- पीले फलों का दान करें।


No comments:
Post a Comment