ट्यूशन जा रही बहनों को पिकअप ने मारी टक्कर, एक की मौत
'राकेश खरे' बिलासपुर
'हमसफर मित्र न्यूज'
बिलासपुर। घर से ट्यूशन जाने निकली स्कूटी सवार दो बहनों को राजकिशोर नगर चौक के पास पिक अप ने टक्कर मार दी. गंभीर रूप से घायल बड़ी बहन की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं छोटी बहन को अपोलो में भर्ती कराया गया है. सरकंडा पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है. राजकिशोर नगर स्थित ऊर्जा पार्क के पास रहने वाली सगुन सिंह पिता मिथलेश सिंह (16 वर्ष) कक्षा 10 वीं की छात्रा है. वहीं उसकी छोटी बहन पलक सिंह (15 वर्ष) कक्षा 9वीं में पढ़ाई करती है. दोनों बहनें गुरुवार की दोपहर स्कूटी में सवार होकर ट्यूशन जा रही थी. इसी बीच राजकिशोर नगर चौक के पास तेज रफ्तार पिकअप के चालक ने लापरवाही पूर्वक स्कूटी को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बहने कई मीटर दूर जा गिरी. गंभीर रूप से घायल बहनों को उपचार के लिए अपोलो अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने जांच के बाद सगुन सिंह को मृत घोषित कर दिया. वहीं इलाज के दौरान पलक सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है. सरकंडा पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

No comments:
Post a Comment