65 साल की सास को बाथरूम में पकड़ा, मुंह में कपड़ा ठूंसकर की घिनौनी हरकत
सास से घिनौनी हरकत करने वाले दामाद को पुलिस ने किया गिरफ्तार
'हमसफर मित्र न्यूज'
जबलपुर। चाकू अड़ाकर सास के साथ दुष्कर्म व अप्राकृतिक कृत्य करने वाले दामाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना तिलवारा थाना क्षेत्र की है। तिलवारा पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी 65 वर्षीय महिला के पति की मौत हो चुकी है। जिसके बाद वह अपनी बेटी के साथ उसकी ससुराल में रहने लगी। 21 अप्रैल को सुबह करीब छह बजे वृद्धा सोकर उठी और घर के सुविधाघर में चली गई। पीछे से उसका दामाद चाकू लेकर सुविधाघर में घुस गया। चाकू अड़ाकर उसने वृद्धा के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। बलपूर्वक दुष्कर्म व अप्राकृतिक कृत्य किया। मुंह में ठूंसा गया कपड़ा निकलते ही वृद्धा ने शोर मचाया जिसके बाद उसकी बेटी व अन्य स्वजन वहां पहुंच गए। आरोपित वहां से भाग गया। कुछ दिन बाद वृद्धा ने तिलवारा थाने में दामाद के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित दामाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

No comments:
Post a Comment