कांग्रेस सदस्यता अभियान में मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र 32622 नए सदस्य बनाने में जिला बिलासपुर में प्रथम
'गणेशदत्त राजू तिवारी', मस्तुरी
'हमसफर मित्र न्यूज'
बिलासपुर में विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस का चलाया गया सदस्यता अभियान पूरा हो गया जिसमें कई नेताओं और मंत्रियों और सदस्यों ने एआईसीसी की ओर से चलाए जा रहे डिजिटल सदस्यता अभियान में 32622 मस्तुरी विधानसभा में नए सदस्य बनाए.
कांंग्रेस सदस्यताअभियान पूरा हो ग एआईसीसी की ओर से चलाए जा रहे डिजिटल सदस्यता अभियान में पहले 90 दिनों में मस्तुरी में कांग्रेस के महज 32445 नए सदस्य बने जिसके बाद टारगेट पूरा नहीं हो पाने की चर्चाएं तेज हो गई थी। एआईसीसी की ओर से अभियान की समय सीमा 15 दिनों के लिए बढा दी गई आखिरी के 15 दिनों में अभियान में कुल सदस्य 32622 हजार नए सदस्य जोड़ दिए गए।
दरसअल बिलासपुर जिले में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं जिसको देखते हुए जिले में नवंबर से सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस ने डिजिटल सदस्यता अभियान शुरू किया था। जिले की सभी विधानसभा सीटों पर डिजिटल सदस्यता अभियान चलाया गया था।
कांग्रेस का दावा है कि डिजिटल सदस्यता अभियान पूरी तरह पारदर्शी और इसमें फर्जीवाड़े की कोई गुंजाइश नहीं है. प्रदेश में 10 लाख नए सदस्य बनाने का दावा किया था ,कांग्रेस ने अभियान के खत्म होने के बाद दावा किया है कि डिजिटल सदस्यता अभियान पूरी तरह से पारदर्शी था जिसमें कांग्रेस को 10 लाख सदस्य बनाने का टागरेट दिया गया था. प्रदेश कांग्रेस की ओर से दावा किया गया है कि ऑफलाइन और ऑनलाइन मिलाकर करीब 12 लाख से ज्यादा आनलाइन नए सदस्य बनाए गए है ।
मस्तुरी ब्लॉक कांंग्रेस कमेटी अध्यक्ष नागेंद्र राय का कहना है कि हालांकि मैनुअल सदस्यता अभियान आफलाइन प्रक्रिया में लोगों की दिलचस्पी कम होने के चलते ऑनलाइन सदस्यता अभियान माध्यम से ही टारगेट पूरा किया गया ,बिलासपुर लोकसभा में डिजिटल सदस्यता अभियायन में सबसे टॉप पर मस्तुरी विधानसभा रही।
कांग्रेस के सदस्यता अभियान पर ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय ने कहा कि पहली बार, कांग्रेस का पूरे जिले में मस्तुरी विधानसभा का बहुत अच्छा सदस्यता अभियान रहा जो कि बीजेपी के मिस्ड कॉल सदस्यता अभियान से बेहतर था, थोड़ी तकनीकी खामियां रही नहीं तो डिजिटल सदस्यता 40 हजार से ऊपर चली गई होती।
अध्यक्ष नागेंद्र राय जी मस्तुरी विधानसभा के सभी चीफ इनरोलरों, इनरोलरों एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का जिन्होंने सदस्यता अभियान मे़ सहयोग दिया उनका दिलसे आभार मानते हुए आगे भी इसी तरह मस्तुरी विधानसभा को आगें लेजाने का आग्रह किया है।


No comments:
Post a Comment