24 अप्रैल रविवार का सम्पूर्ण राशिफल - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, April 24, 2022

 

24 अप्रैल रविवार का सम्पूर्ण राशिफल 

प्रस्तुति - 'मनितोष सरकार' (संपादक) 

'हमसफर मित्र न्यूज' 






मेष: 

आज आपको धन संभालकर खर्च करना होगा। आपकी दिनचर्या व्यस्त रहेगी। आज आप अपनी मेहनत से अपने सीनियर्स का ध्यान अपनी ओर खींच सकते हैं। आपको कामकाज में किसी तरह की तकलीफ नहीं होगी। पिताजी से रिश्ते मजबूत होंगे।


वृषभ: 

आज आप तरोताजा महसूस करेंगे। खुद पर भरोसा रखें। दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धर्म-कर्म के कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। दिन में आज आप थोड़ा थकान महसूस कर सकते हैं। तीर्थ स्थल पर घूमने का मन बनेगा।


मिथुन: 

आज का दिन अपने परिणाम से आपको आश्चर्यचकित कर सकता है। राजनीति जैसे विषयों में आप अधिक रुचि लेंगे। अचानक से आपके सामने कोई समस्या आ सकती है, लेकिन आप अपने बौद्धिक कौशल से उस समस्या को हराने में कामयाब होंगे।


कर्क: 

आज आपको अपने काम पर ध्यान देना होगा। अपने काम पर एकग्रता रखें। आशानुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। वहीं वैवाहिक जीवन के मधुर रहने की संभावना है। जीवनसाथी के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य को संपन्न कर सकते हैं।


सिंह: 

आज आपका रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। किसी कार्य के लिए अनुभवी लोगों से जरूर सलाह लें। शत्रुओं की चाल से आपको सतर्क रहना होगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, किंतु सेहत में धन खर्च होने की संभावना है।


कन्या: 

आज आप किसी विवाद में उलझ सकते हैं। प्रियतम से शानदार मुलाकात हो सकती है। यदि आप वैवाहिक जीवन में प्रवेश कर चुके हैं तो संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का किसी पशोपेश में रहेगा। मन में यह दुविधा आगे की पढ़ाई को लेकर रहेगी।


तुला: 

आज किसी से धन उधार न लें। कार्यक्षेत्र किसी तरह की उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। प्रॉपर्टी में इजाफा हो सकता है। माता जी की सेहत में सुधार होगा। आज आपके जीवन में खुशियां आएंगी। 


वृश्चिक: 

आज आपकी समस्याओं का निदान संभव है। अपने लक्ष्य को आसानी से पार कर सकते हो। आपकी ऊर्जा में किसी तरह की कोई कमी नहीं रहेगी। भरपूर जोश के साथ आप अपने कार्य को संपन्न करेंगे। आप अपने छोटे-भाई बहनों की मदद कर सकते हैं। 


धनु: 

आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात संभव है। धन से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। दिन की शुरूआत में व्यस्तता रह सकती है। लेकिन आधे दिन के बाद थोड़ा आरामदायक महसूस कर सकते हैं। आप अपनी संवाद शैली के माध्यम से दूसरे लोगों को प्रभावित करेंगे। 


मकर: 

आज आपको किसी कार्य के लिए धन की आवश्यकता पड़ सकती है। आप एकाग्र मन से अपना कार्य संपन्न करेंगे। वैवाहिक जीवन में भी आपको सुखद परिणाम प्राप्त हो सकता है। परिवार की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करेंगे।


कुंभ: 

आज आपका मन अध्यात्म की ओर जाएगा। किसी धार्मिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा मुश्किल में पड़ सकते हैं। धन से जुड़े मामलों में सफलता नहीं मिलेगी, बल्कि हानि होने की संभावना है। किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।


मीन: 

आज आप अपनी अधिकांश समस्याओं को दूर करने में सक्षम हो सकते हैं। दिन की शुरूआत किसी अच्छी खबर से होगी। लाभ प्राप्ति के प्रबल योग बनेंगे। यदि आपने किसी प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लिया है तो आज आपको खुशखबरी मिल सकती है।

No comments:

Post a Comment