घर लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों युवकों की मौके पर मौत.. - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, January 15, 2022

 

घर लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों युवकों की मौके पर मौत..

'हमसफर मित्र न्यूज' 


बिलासपुर। काम निपटाकर घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी.. जिससे बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई.. घटना देर रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला में हुई.. मृतक युवक रतनपुर थाना क्षेत्र के रानीगांव के रहने वाले थे..


रतनपुर थाना क्षेत्र के रानीगांव के रहने वाले मोहन देवांगन और जावेद खान बिलासपुर के एक बार में काम करते थे। मोहन ने कुछ महीने पहले ही लव मैरिज की थी, जिसके बाद से वह बिलासपुर के मंगला इलाके के धूरीपारा में किराए के मकान में रहने लगा था, लेकिन जावेद गांव से ही आना-जाना करता था।


बीती रात बार का खत्म होने के बाद करीब 1.30 बजे दोनों बाइक पर सवार होकर मोहन के घर धूरीपारा लौट रहे थे। तभी मंगला के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों का शव सिम्स के मर्चुरी भेजा, और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है।

No comments:

Post a Comment