14 जनवरी का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग
'हमसफर मित्र न्यूज'
14/01/2022 शुक्रवार
पौष माह,शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथी, द्वादशी तिथि 10:19 PM तक उपरांत त्रयोदशी ,नक्षत्र रोहिणी 08:18 PM तक उपरांत म्रृगशीर्षा, शुक्ल योग 01:35 PM तक, उसके बाद ब्रह्म योग,राहुकाल 11:15 AM से 12:35 PM तक है ।चन्द्रमा वृषभ राशि पर संचार करेगा।.
आज का राशिफलः
मेष
मातृपक्ष का सुख मिलेगा। आर्थिक लाभ होगा। भौतिक संसाधन बढ़ेंगे। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। हर संपत्ति से लाभ की प्राप्ति होगी। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की सराहना होगी।
वृषभ
कुछ कमजोरी महसूस होगी। अज्ञात भय कार्यक्षमता को प्रभावित करेगा। आर्थिक नुकसान हो सकता है। किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। बोलचाल के दौरान सावधान रहें। अपमान सहना पड़ सकता है। उधार में दी गई रकम डूबने की आशंका है।
मिथुन
बेहद लाभ की स्थिति बन रही है। यदि आप वक्ता हैं तो आपकी सराहना होगी। युवाओं की कैरियर से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहोगी। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।
कर्क
आर्थिक नुकसान के योग बन रहे हैं। अनावश्यक विवाद हो सकता है। परिवार में तनाव बना रहेगा। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है, लेकिन यह सार्थक नहीं रहेगी। छात्रों को ज्यादा मेहनत करना होगा। आंखों में दिक्कत हो सकती है। बच्चों की शिक्षा को लेकर माता पिता को चिंता हो सकती है।
सिंह
मानसिक व्याकुलता बनी रहेगी। आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। विरोधियों के कारण नुकसान हो सकता है। जिम्मेदारी ठीक ढंग से पूरा नहीं कर सकेंगे। दाम्पत्य जीवन में कुछ दूरी आ सकती है। छात्रों की पढ़ाई में कुछ बाधा उत्पन्न हो सकती है।
कन्या
धार्मिक कार्यों में रूझान रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान पक्ष से सुखद सूचना मिलेगी। सेहत स्थिति बेहतर रहेगी। सामाजिक जीवन से जुड़ी, शिक्षकों, वक्ताओं को लाभ होगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
तुला
नए काम की शुरूआत करेंगे। विरोधियों परास्त होंगे। कारोबार में जबरदस्त लाभ होगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। छात्रों को लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। यात्रा कर सकते हैं।
वृश्चिक
बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी प्रकार की यात्रा सफल नहीं रहेगी। रिश्तेदारों से विवाद होने की आशंका है। आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। बेवजह खर्च होंगे। धार्मिक कार्य प्रभावित हो सकते हैं।
धनु
आर्थिक लाभ होगा। विरोधी शांत रहेंगे। सभी काम में कामयाबी मिलेगी। घर परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। छात्र वर्ग पढ़ाई पर ध्यान देगा। युवाओं की कैरियर संबंधी दिक्कत दूर होगी। मांगलिक, धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। जोखिम न लें।
मकर
जीवनसाथी से अनबन का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों से दूरी बढ़ सकती है। कारोबार में हानि की आशंका है। प्रभु की आराधना करें। यात्रा बेहद दिक्कत भरी हो सकती है। मानसिक कष्ट होगा। संतान से परेशानी हो सकती है।
कुंभ
धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। धन लाभ होगा। विरोधियों को परास्त कर सकेंगे। सकारात्मकता बढ़ेगी। पारिवारिक सुख मिलेगा। समाज में आपकी वाहवाही होगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। यात्रा कर सकते हैं।
मीन
सेहत खराब हो सकती है। मन अप्रसन्न रहेगा। कार्यों में कामयाबी नहीं मिलेगी। घर परिवार में तनव रहेगा। धनहानि के योग हैं। यात्रा करने के दौरान सावधान रहना होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे।
No comments:
Post a Comment