धोखाधड़ी के मामले में ग्रामपंचायत सुकली का सरपंच गिरफ्तार
'राकेश खरे' की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'
लोरमी धोखाधड़ी मामले में लोरमी पुलिस ने ग्राम पंचायत सुकली के सरपंच नोहर सिंह राजपूत को गिरफपप्ततार किया है। उस पर धारा 420, 467, 468, 471 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। माले के अनुसार ग्राम पंचायत सुकली में 2 तालाब का निर्माण किया गया था। जिसमें गांव के ही निवासी विनोद सिंह राजपूत के ने मटैरियल सप्लाई की थी। जिसकी राशि पांच लाख पचास हजार रुपए के भुगतान के लिए सप्लायर सरपंच को घमा रहा था। इससे हताश होकर सप्लायर विनोद सिंह राजपूत ने न्यायालय का शरण लिया। न्यायालय ने सरपंच नोहर सिंह राजपूत को मैटेरियल सप्लाई का भुगतान करने कहा, लेकिन सरपंच मलनोहर सिंह ने फर्जी तरीके से नकली स्टांप पेपर बना कर सहमति पत्र बनवाया लिया। इसकी शिकायत विनोद सिंह राजपूत ने लोरमी थाने में अक्टूबर महीने में की थी, जिसकी जांच में लोरमी पुलिस ने पाया कि सरपंच नोहर सिंह राजपूत द्वारा धोखाधड़ी करते हुए नकली स्टांप पेपर बना कर सहमति पत्र दिया गया है।
No comments:
Post a Comment