ग्राम पंचायत मूरा में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना कार्य प्रराभ हो गया
'लोकेश्वर कोसले' की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'
ग्राम पंचायत मुरा में संचालित* मनरेगा कार्यों से ग्रामीण राहत महसूस कर रहे हैं। महात्मा गांधी *राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत वर्तमान में ग्रामीणों की* मांग पर कार्य प्रारंभ हो चुका है। जिसमे *वार्ड के हिसाब से* 100 मजदूर कार्य कर लाभान्वित हो रहे *हैं। कार्यस्थल पर फिजिकल* डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत वर्तमान नया तालाब निर्माण कार्य मे मजदूर तालाब गहरीकरण कार्य कर रहे हैं। लॉकडाउन की अवधि में काम पर कहीं बाहर न जा पाने की स्थिति में मनरेगा कार्यों से उन्हें गांव में ही रोजगार मिल रहा है। मनरेगा की मजदूरी से वे इस कठिन दौर में भी अपने आप को सुविधाजनक स्थिति में पा रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान योजना के कार्य बन्द थे, अब फिर से प्रारम्भ हो गया है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति भी मिल रही है। *ग्राम पंचायत मुरा सरपंच श्रीमती* नूतन ध्रुव ने बताया कि रोजगार की कमी नही आने दी *जाएगी। जरूरतमंद लोगों की मांग के* आधार पर तत्काल रोजगार मूलक कार्य स्वीकृत किये जायेंगे। इस *दौरान सचिव बलराम बंजारे* तालाब गहरीकरण कार्य में *फिजिकल डिस्टेसिंग के नियमों का* पालन करा रहे हैं।
साथ ही श्रमिको को मास्क वितरण किया गया है। श्रमिक मास्क लगाकर निर्माण कार्य कर रहे है। श्रमिको को हाथ सफाई करने के लिए सैनिटाइजर उपलब्ध किया गया है।
No comments:
Post a Comment