साधु ने पत्नी की मदद से नाबालिग लड़की से किया मंदिर परिसर में रेप, पति-पत्नी गिरफ्तार
'हमसफर मित्र न्यूज'
चेन्नई: तमिलनाडु से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक साधु ने अपनी पत्नी की मदद से मंदिर में आने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया. साधू का नाम साथिया नारायण और उसकी पत्नी का नाम पुष्पलता बताया जा रहा है. 16 साल की नाबालिग के यौन शोषण के आरोप में नारायण और पुष्पलता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के अनुसार साधू ने पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म किया. एक साल पहले पीड़िता गर्भवती भी हो गई थी. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों दंपति शहर में ‘शिरडीपुरम सर्व शक्ति पीठम साईं बाबा कोइल’ नामक पूजा स्थल में ही रहते थे. आरोपियों ने लड़की की कई आपत्तिजनक फोटो भी ली थीं और किसी को कुछ बताने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी थी.
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि मैं अपनी दादी के साथ अक्सर मंदिर जाती थी. उस समय मैं कक्षा 12 में पढ़ती थी. 12 अप्रैल 2016 जब मैं मंदिर गई तो नारायण ने मुझे पवित्र राख लाने के लिए एक कमरे में बुलाया. मैं जब कमरे गई तो पुष्पलता ने मुझे एक गिलास जूस दिया जिसे पीने के बाद मैं सो गई. पीड़िता ने कहा कि जब दो घंटे बाद मुझे होश आया तो मैं नग्न अवस्था में थी और मेरे साथ सत्य नारायण और दो पुरुष भी नग्न अवस्था में थे.
नारायण ने उससे कहा कि कई पापों को मिटाने के लिए यौन क्रिया की एक पूजा थी. उसने मुझे फोटो भी दिखाई और कहा कि यदि किसी से कुछ बताया तो इन्हें वायरल कर देगा. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी दादी उसे शहर से बाहर ले गई और 2018 में शादी हो गई.
पुलिस ने बताया कि पीड़िता का पति काम की तलाश में विदेश गया हुआ था. इस बात का पता चलने पर आरोपी नारायणन ने मार्च 2020 में पीड़िता को फोन किया और मिलने के लिए कहा, न आने पर पति को फोटो दिखाने की धमकी दी. जब वह मिलने गई तो वह बार बार फोटो दिखाने की धमकी देते हुए दुष्कर्म करता रहा.
जुलाई 2020 में पीड़िता को पता चला कि वह गर्भवती है तो साथिया नारायण और पुष्पलता ने उसे बच्चा गिराने के लिए कहा. पीड़िता ने इससे इनकार कर दिया. पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने जनवरी 2021 में एक बच्चे को जन्म दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दोनों आरोपी साथिया नारायण और उसकी पत्नी पुष्पलता इस समय न्यायिक हिरासत में हैं.
No comments:
Post a Comment