लड़की फंसाती थी प्रेम जाल में और फिर करवाती थी बलात्कार का मामला दर्ज... एक वर्ष में आठ लड़कों की कर दी जिंदगी बर्बाद
'हमसफर मित्र न्यूज'
रेप, सामूहिक बलात्कार की ख़बरें आए दिन मीडिया के पन्ने में अपनी जगह लेती है लेकिन क्या आपको पता है एक मामला गुरुग्राम से सामने आया है जहाँ एक लड़की ने कई लड़कों की जिंदगी बर्बाद कर दी। एक साल में आठ लोगों की जिंदगी के साथ लड़की ने ऐसा खेल खेला की उसे सलाखों के पीछे धकेल दिया। बलात्कार और रेप जघन्य अपराध है, लेकिन कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जहाँ लड़की किसी व्यक्ति को दुष्कर्म के झूठे आरोपों में फंसा देती है। इसी का जीवंत उदहारण पेश किया है गुरुग्राम की एक लड़की ने। हरियाणा के गुरुग्राम जिले में कई व्यक्तियों को अपने जाल में फंसाकर उनके खिलाफ कथित तौर पर फर्जी दुष्कर्म के मामले दर्ज कराने के आरोप में 22 वर्षीय एक लड़की को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है।
लड़की ने स्वीकार किया है कि उसने आठ लोगों पर दुष्कर्म के फर्जी आरोप लगाकर उनके खिलाफ मामले दर्ज कराए हैं। पुलिस ने उसे बुधवार को एक स्थानीय अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गुरुग्राम के सहायक पुलिस उपायुक्त (अपराध) प्रीत पाल सिंह सांगवान ने बताया कि इस रैकेट में शामिल उसकी मां और नरेंद्र यादव नामक एक अन्य व्यक्ति फरार हैं।
आपको बता दें कि हम जिस महिला के बारे में बात कर रहे हैं। वह महिला 22 वर्ष की है। सिर्फ इतना ही नहीं महिला पढ़ी-लिखी भी है। जो बीए ऑनर्स की पढ़ाई कर रही है। पढ़ाई के साथ ही साथ वह अपनी माता और एक अन्य शख्स के साथ इस तरह का काम करती थी। बीते बुधवार को एक स्थानीय अदालत में महिला को पेश किया गया था। अदालत में महिला ने यह स्वीकार कर लिया है कि उन्होंने 8 लोगों पर मामला दर्ज करवाया हैं।

No comments:
Post a Comment