चलती कार में लगी भीषण आग, दहशत में मची भगदड़ - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, December 5, 2021



चलती कार में लगी भीषण आग, दहशत में मची भगदड़ 

'हमसफर मित्र न्यूज' 

'बिलासपुर से' राकेश खरे ' की रिपोर्ट 







बिलासपुर । कोर्ट परिसर के सामने चलती कार में अचानक आग लगने से लोग खौफ में हड़कंप मच गया,दरअसल शनिवार की देर शाम कोर्ट परिसर के पास  चलती कार में अचानक आग लग गई , जिसके अंदर 2 युवक बैठे थे जो कोनी से मंगला की ओर जा रहे थे,इसी बीच कोर्ट परिसर के पास आग की लपटे उठती देख दोनों युवक गाड़ी रोक बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। इस पूरे मामले में युवकों का कहना हैं कि अचानक गाड़ी के अंदर से प्लास्टिक के जलने की बदबू आने लगी,और कार के अंदर धुआं भरने लगा और देखते ही देखते वाहन में आग लगने लगी। वही कार में लगे सेंसर की वजह से आगे के दोनों दरवाजे खुल गए, जिससे दोनों युवक वाहन से निकल कर अपनी जान बचाई। आगजनी की सूचना मिलते ही मौके पर दो दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया।

No comments:

Post a Comment