ठंड के मौसम में गर्म पानी से नहाने के ये 5 फायदे शायद आप नहीं जानते होंगे - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, December 4, 2021


'आज का सेहत' 

 ठंड के मौसम में गर्म पानी से नहाने के ये 5 फायदे शायद आप नहीं जानते होंगे 

प्रस्तुति - 'मनितोष सरकार' (संपादक) 

'हमसफर मित्र न्यूज' 





ठंडी के दिनों में ठंडे पानी से परहेज आप भी करते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि गुनगुने या हल्के गर्म पानी से नहाना न केवल आपको ठंड से बचाता है, बल्कि स्वास्थ्य से जुड़े फायदे भी देता है। जरूर जानिए, 'हमसफर मित्र न्यूज' के 'आज का सेहत' में गुनगुने पानी से नहाने के य‍ह 5 बेहतरीन फायदे -

 

1. सर्दी के दिनों में गुनगुने पानी से नहाने का पहला फायदा तो यही है कि यह आपके शरीर में गर्माहट पैदा करता है, और आपको ठंड से बचाता है। साथ ही ठंड के दुष्प्रभावों से भी आपके शरीर और सेहत की रक्षा करता है।

 

2.  ठंड के दिनों में आपके रक्त संचार को बेहतर बनाकर आपको सक्रिय बनाए रखने में गुनगुने पानी का स्नान बेहद मददगार साबित होता है। यह ठंड के कारण त्वचा के संक्रमण से भी आपको बचाता है।

 

3. ठंड से होने वाली अन्य बीमारियों जैसे सर्दी, खांसी, जुकाम या बुखार से बचाए रखने में गुनगुने पानी से नहाना फायदेमंद होता है। इसके अलावा नींद न आने की समस्या से बचने के लिए गर्म पानी से स्नान करना बेहद फायदेमंद है।

 

4. सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों को ठंड के दिन में बहुत सतर्कता रखने की आवश्यकता होती है। ऐसे में उन्हें गर्म पानी से ही स्नान करना फायदेमंद होता है, ताकि सांस की तकलीफ न बढ़ पाए।

 

5. सर्दी के कारण शरीर के अंगों में दर्द होने की समस्या में यह बेहद कारगर है। इसके अलावा यह आपको मानसिक रूप से रिलेक्स करने में भी फायदेमंद होता है।

No comments:

Post a Comment