छत्तीसगढ़ के क्रिकेट खिलाड़ी परिवेश धर को आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस में बुलावा - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, November 28, 2021

 

छत्तीसगढ़ के क्रिकेट खिलाड़ी परिवेश धर को आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस में बुलावा

बिलासपुर से 'राकेश खरे' की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 






             बिलासपुर ।  छत्तीसगढ़ के उदयीमान क्रिकेट खिलाड़ी परिवेश धर को मुंबई इंडियंस आईपीएल टीम में ट्रायल के लिए मुंबई बुलाया गया। छत्तीसगढ़ के परिवेश घर एवं शुभम सिंह को मुंबई इंडियंस में 29 नवंबर एवं 30 नवंबर को मुंबई में ट्रायल के लिए बुलाया गया। दोनों ही खिलाड़ी ने आज शाम रायपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरी।

            हाल ही में चंडीगढ़ में मोहाली में चल रहे अंडर 25 बीसीसीआई क्रिकेट टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ के परिवेश धर ने शानदार परफॉर्मेंस बल्लेबाजी एवं गेंदबाजी के द्वारा देश के सर्वोत्तम टीम बड़ौदा एवं सौराष्ट्र के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने के कारण उन्हें मुंबई इंडियंस टीम में ट्रायल्स के दिए बुलाया गया।

             परिवेश धर पिछले वर्ष मुस्ताक अली टूर्नामेंट खेल चुके हैं। इसके अलावा विगत सात-आठ वर्षों से अंडर 14 , अंडर 16 एवं अंडर-19 2 वर्ष लगातार छत्तीसगढ़ के तरफ से प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। परिवेश धर ऑलराउंडर खिलाड़ी है तथा भारत के सर्वोत्तम कैंपन N C A  भी दो दो बार कर चुके हैं। छत्तीसगढ़ एवं बिलासपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई है।।।

No comments:

Post a Comment