ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी अध्यक्ष,कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को राष्ट्रव्यापी जन जागरण अभियान के तहत पदयात्रा निकालकर आर्थिक मंदी व बढ़ती महंगाई के प्रति लोगों को जागरूक किया।
'गणेशदत्त राजू तिवारी' की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'
मस्तुरीः25 नवंबर 2021ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी अध्यक्ष नागेन्द्र राय के नेतृत्व मे आज गुरुवार को ग्राम रहंटाटोर से जनजागरण अभियान प्रारंभ कर मनवा, कुकुर्दी होते हुए ग्राम पंचायत चिल्हाटी पहुंची जहां ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय ने संबोधन मे केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा, कहा कि मोदी सरकार ने पहले तीन काले कृषि कानून को पास किया और कायम रखा, जब किसानों ने आंदोलन किया तो उनके ऊपर कहर बरसाना शुरू कर दिया जिसमें हजारों किसान शहीद हो गए।जब किसान आंदोलन ने बडा रूप लिया और कांग्रेस ने आंदोलन का साथ दिया तब जाकर मोदी सरकार होश मे आयी है।कृषि कानून को वापस लिया अन्नदाता किसानों की जीत हुई, आने वाले चुनाव में केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकना है।आर्थिक मंदी व बढती कमरतोड़ महंगाई का जिम्मेदार मोदी सरकार है।
हमारे प्रदेश की सरकार किसानों की सरकार है गरीबों की सरकार है।छ.ग.प्रदेश सरकार के 36 वादों में 25वादो को पुरा करने ,2रूपये में गोबर खरीदी, एक रूपये चांवल देने सहित जुलाई से नवंबर तक निशुल्क चांवल देने को बढाकर 31 मार्च तक बढाया ए हमारे छ.ग.सरकार की उपलब्धि है।
ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय ने बतलाया कि आज हर वर्ग महंगाई के मार से दबा है।गरीब से लेकर सामान्य वर्ग के परिवार को भी महंगाई के कारण खर्च करना महंगा साबित हो रहा है।केन्द्र सरकार पूरी तरह संवेदनशील हो चुकी है उसे आम जनता के दुःख से कोई लेना देना नही है।महंगाई के मार से पूरी जनता काफी परेशान है।वही केन्द्र में बैठीं मोदी सरकार मुनाफा कमाने मे लगी है।
पदयात्रा के दौरान केंद्र सरकार की कुनीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए नजर आए।
पूर्व विधायक दीलिप लहरिया ने केन्द्र सरकार के दोगले नीति को जनता के सामने रखते हुए छ.ग.प्रदेश सरकार की उपलब्धता को बताया कहा हमारी प्रदेश की भुपेश सरकार किसानों की हितैषी है किसानों को सही समय में साथ देने वाली सरकार है।सही समय मे किसानों मजदूरोँ माता बहनों का साथ देकर छत्तीसगढ़ राज्य की नाम रौशन कर रहा है।हम जनजागरण के माध्यम से लोगों को जगाने का काम कर रहे है जागो और ऐसे दोगलेपन वाली झूठ बोलने वाले सरकार को उखाड़ फेंकना तभी इस महंगाई रूपी भयंकर परिस्थितियों से निजात मिल पाएगी।
आज जनजागरण अभियान में मस्तुरी पूर्व विधायक दीलिप लहरिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी के अध्यक्ष नागेंद्र के साथ महिला ब्लॉक अध्यक्ष सुकृता खुटे,आरती ठाकुर,बिन्दु जायसी पुतन दुबे,लक्ष्मी यादव,बादल खुटे,शैल कैवर्त,धनेश बांधे,ताराचंद वर्मा,भाऊ पाठक, उक्किल पटवा, गजपाल सिह,संजय शर्मा, प्रमोद यादव, पवन वर्मा, प्रियंका, मीडिया प्रभारी गणेशदत्त राजू तिवारी सहित क्षेत्रीय कांग्रेसजन शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment