जनजागरण पदयात्रा अभियान म़े राजस्व मंत्री हुए शामिल
मस्तुरी से 'गणेशदत्त राजू तिवारी' की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'
मस्तुरीःगुरुवार को बढ़ती हुई महंगाई केन्द्र सरकार की नाकामियों के खिलाफ कांग्रेस जन-जागरण अभियान पदयात्रा मस्तूरी विधान सभा के सीपत क्षेत्र ग्राम लूथरा, खमरिया, होते हुए मड़ई पहुंचा। पदयात्रा में प्रमुख रूप से छ.ग. शासन के राजस्व मंत्री आदरणीय श्री जय सिंह अग्रवाल जी , कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री विजय केशरवानी जी, सीपत ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री राजेन्द्र धीवर जी, कांग्रेस के पदाधिकारीगण, नेतागण, युवा साथी उपस्थित हुए।
युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अशोक राजवाल के नेतृत्व में मड़ई चौक में युवाओं के साथ पद यात्रा में शामिल मंत्री जी का स्वागत किया गया।
No comments:
Post a Comment