ब्लॉक कांग्रेस मस्तुरी महंगाई के विरोध में जनजागरण पदयात्रा अभियान के तेरहवां दिन जोंधरा से सोन सोनसरी पहुंची
'गणेशदत्त राजू तिवारी' की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'
मस्तुरीः 27-11-2021शनिवार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी के अध्यक्ष नागेंद्र राय के अगवानी में महंगाई के विरोध में जनजागरण पदयात्रा जोंधरा से सोनसरी,होते हुए आज ग्राम सोन पहुंची जहां केंद्र सरकार के महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कांग्रेसियों ने महंगाई के विरोध में पदयात्रा में मोदी सरकार के खिलाफ नारे लागते हुए लोगों को जागृत करते हुए केंद्र सरकार के गलत नीतियों ,विफलताओं को सामने लाते हुए प्रदेश सरकार के तीन सालों में किसानों, मजदूरों के प्रति नई नई योजनाएं लाया और गरीब किसानों मजदूरों का तकलीफ को समझा।और किसानों मजदूरों के हित में काम कर रहा है,छ.ग.प्रदेश की सरकार को किसानों मजदूरों का सरकार बताया।
केंद्र की सरकार को ठगने वाली सरकार बताया जिन्होंने अच्छे दिन लाने के बहाने जनता के साथ धोखा किया ,और पुंजिपतियो को बढावा दिया।गरीब मजदूर लोगों के साथ छलावा कर देश को बेचने का काम कर रहा है। जिस भारत देश में कांग्रेस ने सुई से लेकर जहाज बनाया और भारत देश को सजाया उसी को आज ये केंद्र की झूठ बोलने वाली मोदी सरकार देश की हर चीज को बेचने का काम कर रहा है भारत देश की धरोहर कहे जाने वाली हर चीज का सौदा कर रहा है मोदी सरकार सौदागर है जो बडे बडे पुंजिपतियो के हाथों देश का धीरे धीरे सौदा करते जा रहा है।ऐसे सौदागर सरकार का बहिष्कार करना होगा और देश को इस सौदागर सरकार के चंगुल मे जाने से बचाना होगा। देश को गलत हाथों मे जाने से रोकना होगा इसके लिए हमें मिलकर आने वाले चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाना होगा।
जनजागरण अभियान के तहत बढती हुई महंगाई के बारे में लोगों को जागृत करने का काम कर रही है और लोगों को बतलाया की आज चाय बेचने वाला मोदी सरकार पूरे देश को बेच रहा है।हमें ऐसे सौदागर वाले सरकार को हटाना है और देश में एक बार फिर कांग्रेस सरकार बनाना है।
आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नागेंद्र राय के नेतृत्व में जनजागरण अभियान में पूर्व विधायक दीलिप लहरिया, जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव,ब्लॉक महिला अध्यक्ष सुकृता खुटे, लक्ष्मी भार्गव,अशोक राजवाल,आरती राजपूत, उत्तरा रात्रे, दिनेश शर्मा, अनिल निषाद,ओमप्रकाश पैकरा,मुकेश बंजारे, उदय भार्गव,राजनारायण तिवारी, भाऊ पाठक,,लक्ष्मी यादव,सुभाष टंडन,सुरेश दुबे,बजरंग चंद्राकर विक्रम तिवारी, दिनेश पाल,प्रियंका,मीडिया प्रभारी राजू तिवारी,खिलन रजक, दुजराम, अन्ना, विक्की, रमेश्वर रजक ,भागवत रजक,भगत सहित बहुत से कांग्रेसीजन जनजागरण अभियान में पदयात्रा में शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment