20 नवंबर : जानिए आज का राशिफल में आपके लिए क्या है खास... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, November 20, 2021

 जय परशुरामजी

20 नवंबर का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


 कार्तिक माह, कृष्ण पक्ष,प्रतिपदा तिथि, दिन शनिवार,। हेमन्त ऋतुः।,राहुकाल प्रातः 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। प्रतिपदा तिथि सायं 5 बजकर 5 मिनट तक उपरान्त द्वितीय तिथि का आरंभ।रोहिणी नक्षत्र सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 7 बजकर 36 मिनट तक उपरान्त मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ, शिव योग अगले दिन तड़के 4 बजकर 50 मिनट तक उपरान्त सिद्ध योग का आरंभ, चंद्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा।

 आज का राशिफल

मेष

आज आपको सतर्क रहना होगा। वाहन सावधानी से चलाएं। जोखिम के कार्य न करें। अपना ध्यान न भटकाएं। ध्यान से अपनी जिम्मेदारी पूरी करें। सफलता मिलेगी। शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा। व्यापारिक निर्णय लेने में देर नहीं करें। निवेश के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर होगी। आर्थिक स्थिति ठीक बनी रहेगी।

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा पूर्व

वृषभ 

कार्यस्थल पर किसी से विवाद हो सकता है। आज अनावश्यक खर्च होगा। भागीदारी के प्रस्ताव आएंगे। दिनचर्या नियमित रहेगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। चोरी हानि संभव है। जोखिम न लें। किसी की बातों में न आएं। आमदनी में कमी रहेगी। छात्रों को लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी।

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा दक्षिण, पश्चिम

मिथुन 

आज का दिन शानदार रहेगा। आपको सफलता मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी शांत रहेंगे। धनार्जन होगा। आज कारोबार में लाभ होने की संभावना है। मेहनत का फल मिलेगा। जिम्मेदारी पूरी होने से प्रसन्नता रहेगी। बुद्धि एवं मनोबल से सुख-संपन्नता बढ़ेगी। व्यापार में कार्य का विस्तार होगा। तनाव दूर होगा।  

राशि स्वामी बुध

रंग पीला

अंक 3, 6

दिशा पश्चिम

कर्क 

घर में मेहमान आ सकते हैं। आज खर्च ज्यादा होगा। शुभ सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। किसी से विवाद हो सकता है। कानूनी मामले सुलझ सकते हैं। जल्दबाजी न करें। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अभिष्ट कार्य की सिद्धि के योग हैं। आर्थिक मंदी से मुक्ति मिलेगी।

राशि स्वामी चंद्र

रंग सफेद

अंक 4

दिशा पूर्व, दक्षिण

सिंह

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। अप्रिय समाचार मिल सकता है। चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखें। गुस्से पर नियंत्रण रखें। आज ज्यादा भावुक रहेंगे। प्रेम प्रसंग अनुकूल रहेगा। छात्रों को प्रयासों में सफलता नहीं मिल पाएगी। परिवार में तनाव का वातावरण बन सकता है। खर्च सावधानी से करें।  

 राशि स्वामी सूर्य

रंग गोल्डन

अंक 5

दिशा पूर्व

कन्या 

आज आप काफी खुश रहेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। भेंट आदि की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। कारोबार में उन्नति के योग हैं। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी। प्रयास की मात्रा के अनुसार लाभ की अधिकता रहेगी। कीमती सामान संभालकर रखें। सेहत ठीक रहेगी।  

राशि स्वामी बुध

रंग हरा

अंक 1, 8

दिशा दक्षिण

तुला

आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। खान-पान पर संयम रखें। विवादों से दूर रहना चाहिए। आर्थिक प्रगति होगी। किसी काम में रुकावट आ सकती है। वाणी पर काबू रखें। नए खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है, जोखिम न लें। अजनबी व्यक्ति पर विश्वास न करें। सकारात्मक रहने का प्रयास करें। संतान पक्ष को सफलता मिलेगी। 

राशि स्वामी शुक्र

 रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा पश्चिम

वृश्चिक 

किसी भी विवाद से दूर रहें। धनार्जन होगा। आलस्य न करें। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सेहत का ध्यान रखें। नेतृत्व गुण  के कारण प्रशासन व नेतृत्व संबंधी कार्य सफल होंगे। विरोधियों से सावधान रहें। अदालती काम पूरे होंगे। कारोबार ठीक चलेगा। धर्म-कर्म में में रुचि रहेगी। कष्ट से मुक्ति मिलेगी। आपको धन लाभ हो सकता है।

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा उत्तर, पूर्व

धनु 

अनजान लोगों से सावधान रहें। किसी को सलाह न दें। नए कार्य में मन लगेगा।। रूकी हुई  रकम की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नई योजना बनेगी। नए  सौदे होंगे। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। परिवार की समस्याओं की चिंता रहेगी। साझेदारी से लाभ हो सकता है। विवाद से दूर रहें।  

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा पूर्व

मकर

घूमने के लिए जाएंगे। मनचाहे व्यंजन का स्वाद लेंगे। जोखिम न लें। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आपकी व्यवहार कुशलता से लोग प्रभावित होंगे। अज्ञात बाधाएं दूर होंगे। संतान की दिक्कतों का समाधान हो सकेगा। खानपान पर नियंत्रण रखें। नए अनुबंधों का लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। बैंक-बीमा से जुड़े कार्य पूरे होंगे। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा दक्षिण

कुंभ 

आज का दिन शानदार रहेगा। धन लाभ होगा। दफ्तर में सहयोगियों के साथ अनुकूलता रहेगी। शासकीय कार्य पूरे होंगे। सेहत कमजोर रहेगी। प्रमाद न करें। व्यापार-व्यवसाय में लाभ की संभावना है। परिजनों की मदद मिलेगी। संपत्ति के लेनदेन में सावधानी रखें। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी।खुश रहेंगे।   

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा पश्चिम

मीन

पारिवारिक सुख का आनंद लेंगे। आज आप पास की जगह यात्रा पर जा सकते हैं। विरोधियों पर नजर रखें। पूंजी निवेश बढ़ेगा। प्रचार-प्रसार से दूर रहें। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अफसर आपसे प्रसन्न रहेंगे। खर्च सावधानी से करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। 

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा उत्तर


पंँडित गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार जिलाध्यक्ष
विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।
9098571220/9977701806

No comments:

Post a Comment