चिकन पॉक्स से बचाव के लिए घरेलू नुस्खे... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, October 4, 2021

'आज का सेहत' 

चिकन पॉक्स से बचाव के लिए घरेलू नुस्खे...

प्रस्तुति - 'राकेश खरे' 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


शरीर में तेजी से खुजली होना, लाल दाने निकल आना चिकन पॉक्स या चेचक (Chicken pox) के प्रमुख लक्षण हैं।

1 वर्ष से लेकर 10 वर्ष तक के बच्चों में चिकन पॉक्स का खतरा ज्यादा होता है। खान-पान में हुई अनियमितता चिकन पॉक्स के फैलने का प्रमुख कारण होती है। इस दौरान नाखून से चकत्तों को हटाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, ऐसा करने से यह फैलता है।


चेचक (Chechak) के समय खान-पान का उचित ध्यान रखना चाहिए। मसालेदार और ऑयली खाना खाने से बचें। चिकनपॉक्स के किसी मरीज को कभी एस्प्रिन नहीं देनी चाहिए। इससे उसकी हालत खराब हो सकती है। चिकन पॉक्स होने पर बाहर और भीड़ वाली जगह पर जाने से परहेज करें। हो सके तो इस दौरान लोगों से दूर रहें।


*जानिए चिकन पॉक्स से बचाव के घरेलू नुस्खे*

कुदरती तरीकों से निम्न उपचारों को अपनाकर इस बीमारी से राहत पाई जा सकती है:


(1). जई का आटा (Oat Flour)-

चिकन पॉक्स होने पर शरीर में बहुत तेज खुजली होती है। खुजली से बचने के लिए जई के आटे को पानी में मिलाकर स्नान करना चाहिए। 2 लीटर पानी में 2 कप जई का आटा मिलाकर लगभग 15 मिनट तक उबालें, पके आटे को एक कॉटन के बैग में अच्छी तरह से बांधकर बॉथ टब में डालकर नहाएं।


(2). भूरा सिरका (Brown Vinegar)-

आधा कप भूरे सिरके को पानी में डालकर नहाने से शरीर में हो रही खुजली से निजात पायी जा सकती है। इससे दानों की सूजन कम होती है और दाने सूखने भी लगते हैं।


(3). नींबू का रस (Lemon Juice)-

नींबू का रस पीने से चिकन पॉक्स में राहत मिलती है। उपचार के लिए समय समय पर एक गिलास साफ पानी में नींबू निचोड़कर पीते रहें।


(4). नीम की पत्तियां (Margosa Leaves)-

नीम की पत्तियों को गर्म पानी में डालकर नहाने से खुजली समाप्त होती है। नीम प्राकृतिक रूप से एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में चिकन पॉक्स ठीक करने में बेहद फायदेमंद है।


(5). बेकिंग सोडा (Baking Soda)-

आधा चम्मच बेकिंग सोडा को एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाएं और इस लेप को पूरे शरीर पर लगाकर सूखने दें। इससे चिकनपॉक्स जल्द ठीक हो जाता है।


(6). सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar)-

आधा कप सेब के सिरके को हल्के गर्म पानी में मिलाकर नहाने से राहत मिलती है। इस पानी में तकरीबन 20 मिनट तक जरूर बैठें।


(7). विटामिन ई तेल (Vitamin E Oil)-

विटामिन-ई युक्त तेल को शरीर पर लगाने से चिकन पॉक्स के दौरान होने वाली खुजली से राहत मिलती है।


(8). गाजर (Carrot)-

उबले गाजर और धनिया खाने से चिकन पॉक्स से आई कमजोरी कम होती है। गाजर और धनिया का सूप बनाकर पीने से राहत मिलती है।


(9). हर्बल चाय (Herbal Tea)-

तुलसी, गेंदा और कैमोमाइल को मिलाकर चाय बनाइए फिर उसमें शहद या नींबू मिलाकर पीजिए। इस चाय को दिन में 3-4 बार पीने से राहत मिलती है।


(10). हरी मटर (Green Pea)-

हरी मटर को पानी में पकाकर इसके पानी को शरीर में लगाइए, इससे चिकन पॉक्स के लाल चकत्ते समाप्त होते हैं।


(11). अदरक (Ginger)-

बाथ टब में ठंडा पानी लें और उसमें अदरक डालकर तीस मिनट तक छोड़ दें। उसके बाद इस पानी में बैठ जाएं। इससे चिकनपॉक्स के दौरान होने वाली खुजली में आराम मिलता है।

No comments:

Post a Comment