मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रतनपुर में मां महामाया देवी की पूजा अर्चना की - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, October 13, 2021

 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रतनपुर में मां महामाया देवी की पूजा अर्चना की

'हमसफर मित्र न्यूज' 


बिलासपुर 13 अक्टूबर 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज नवरात्रि पर्व के अष्टमी को जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रतनपुर पहंुचे। उन्होंने मां महामाया मंदिर में जाकर देवी माता की पूजा अर्चना की और छत्तीसगढ़ प्रदेश को सुख शांति से परिपूर्ण और धन्य-धान से भरपूर बनाने के लिए माता रानी से प्रार्थना की। उन्होंने नागरिकों को नवरात्रि पर्व की बधाई भी दी।

इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक श्रीमती रश्मि सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चैहान, नगर निगम बिलासपुर के महापौर श्री रामशरण यादव, छत्तीसगढ़ पर्यटन विकास मंडल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव, श्री आशीष सिंह ठाकुर, संभागायुक्त डाॅ. संजय अलंग, कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर, एसपी श्री दीपक कुमार झा, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment