प्रेमी के साथ घूमने गई महिला के साथ पुलिसकर्मी ने किया बलात्कार, दो साथियों के साथ गिरफ्तार - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, October 19, 2021



 प्रेमी के साथ घूमने गई महिला के साथ पुलिसकर्मी ने किया बलात्कार, दो साथियों के साथ गिरफ्तार 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


भिलाई। पुलिस कॉन्स्टेबल ने 28 साल की महिला को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया है। घटना 12 अक्टूबर की है। महिला दो बच्चों की मां है और अपने प्रेमी के साथ घूमने के लिए निकली थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कॉन्स्टेबल और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अन्य दोनों आरोपी दुष्कर्म के समय पहरेदारी कर रहे थे। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है।


महिला ने पुलिस को बताया कि 12 अक्टूबर की रात करीब 9.30 बजे अपने प्रेमी के साथ ग्राम कचांदुर भाठा मैदान की तरफ घूमने गई थी। इसी दौरान जेवरा सिरसा चौकी का कॉन्स्टेबल तिलक बंछोर अपने दो साथियों वार्ड-6 कचांदुर जेवरा सिरसा निवासी मुकेश साहू और विकास वर्मा के साथ पहुंच गया। आरोप है कि कॉन्स्टेबल ने महिला व उसके प्रेमी को रोक लिया और डराने-धमकाने लगा।

 

महिला का आरोप है कि जान से मारने की धमकी देकर कॉन्स्टेबल उसे सूनसान जगह पर ले गया। वहां उसने दुष्कर्म किया। इस दौरान कॉन्स्टेबल के दोनों साथी पहरेदारी कर रहे थे। दुष्कर्म के बाद किसी को नहीं बताने को लेकर धमकी दी और भगा दिया। अब सोमवार को महिला जेवरा सिरसा चौकी पहुंच गई और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कॉन्स्टेबल सहित उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किया। पुलिस मेडिकल कराने के बाद महिला को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।


गिरफ्तार आरोपी विकास ग्राम सचिव और मुकेश पुलिसकर्मी का भाई हैं। इनकी आरोपी कॉन्स्टेबल तिलक बंछोर के साथ गहरी दोस्ती थी। घटना के दिन भी तीनों साथ थे।

No comments:

Post a Comment