जय परशुरामजीः
20 अक्टूबर का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग
'हमसफर मित्र न्यूज'
20 अक्टूबर 2021बुधवार,आश्विन मास,शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि, पूर्णिमा तिथि 08:26 PM तक उपरांत प्रतिपदा ,नक्षत्र रेवती 02:02 PM तक उपरांत अश्विनी , हर्षण योग 08:39 PM तक, उसके बाद वज्र योग,राहुकाल12:11 PM से 01:37 PM तक है, 02:02 PM तक चन्द्रमा मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा ।
आज का राशिफलः
मेष
आज आप किसी भी प्रकार का जोखिम न लें। नुकसान हो सकता है। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। संपत्ति में हिस्सेदारी मिल सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। खर्च सावधानी से करें। मां लक्ष्मी की आराधना करें।
राशि स्वामी मंगल
रंग लाल
अंक 1, 8
दिशा पूर्व
वृषभ
आज किसी से विवाद होने की आशंका है। पारिवारिक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। समय पर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। आपको धन लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। संतान पक्ष की सफलता से प्रसन्न रहेंगे। सेहत कमजोर रह सकती है। लेनदेन सावधानी से करें। भगवान शंकर की आराधना करें।
राशि स्वामी शुक्र
रंग सफेद
अंक 2, 7
दिशा दक्षिण, पश्चिम
मिथुन
रूका हुआ कार्य पूरा होगा। कुंसगति से नुकसान हो सकता है। बेवजह क्रोध करने की आदत को नियंत्रित रखें। नौकरी में पदोन्नति होगी। किसी से बहस हो सकती है। सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। छात्रों को विशेषज्ञों से मदद मिलेगी। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। लड्डू गोपाल की आराधना फलदायी होगी।
राशि स्वामी बुध
रंग पीला
अंक 3, 6
दिशा पश्चिम
कर्क
कर्ज की रकम चुका सकते हैं। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाएंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। जोखिम लेने से बचें। सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। घर-परिवार में कलह का वातावरण निर्मित हो सकता है। साझेदारों के चलते नुकसान हो सकता है। मां दुर्गा की पूजा पवित्र मन से करें।
राशि स्वामी चंद्र
रंग सफेद
अंक 4
दिशा पूर्व, दक्षिण
सिंह
आपकी कोशिशें कामयाब होंगी। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। पैतृक मामले हल होंगे। शासकीय कार्य में कुछ समय लग सकता है। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलेगा। गायत्री मंत्र के जप से मानसिक शांति मिलेगी।
राशि स्वामी सूर्य
रंग गोल्डन
अंक 5
दिशा पूर्व
कन्या
आज आपको सावधान रहना होगा। अनजान लोगों से नुकसान हो सकता है। आर्थिक स्थिति में बदलाव होगा। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। कार्यस्थल पर नई सूचना मिलेगी। पूर्व के निवेश से लाभ होगा। यात्रा को टालने का प्रयास करें। भगवान श्री कृष्ण की आराधना करें।
राशि स्वामी बुध
रंग हरा
अंक 1, 8
दिशा दक्षिण
तुला
आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। सकारात्मक महसूस करेंगे। बड़ी दिक्कत दूर होगी। मानसिक उलझन दूर होगी। किसी मित्र के साथ घूमने जा सकते हैं। धन लाभ होगा। किस्मत का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। सेहत ठीक रहेगी। हनुमान चालीसा का जप करें।
राशि स्वामी शुक्र
रंग सफेद
अंक 2, 7
दिशा पश्चिम
वृश्चिक
आज गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रसन्न रहेंगे। किसी कार्य में सफलता मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। नौकरी में बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। खानपान को नियंत्रित रखें। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। निवेश करने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। महामृत्युंजय मंत्र का पूरी पवित्रता के साथ जप करें।
राशि स्वामी मंगल
रंग लाल
अंक 1, 8
दिशा उत्तर, पूर्व
धनु
आज आपका मन खिन्न रहेगा। किसी से विवाद होने के चलते परेशान हो सकते हैं। पैतृक मामलों की उलझन बढ़ेगी। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। युवाओं को कैरियर के लिए मेहनत करनी होगी। आर्थिक स्थिति प्रभावित रहेगी। जोखिम न लें। बजरंग बाण के पाठ से अज्ञात बाधा दूर होगी।
राशि स्वामी वृहस्पति
रंग पीला
अंक 9, 12
दिशा पूर्व
मकर
नौकरी में तरक्की मिलेगी। अचानक किसी पर भड़क सकते हैं। सावधान रहें, विरोधी सक्रिय रहेंगे। आपके सरल स्वभाव का कोई लाभ उठा सकता है। ईश्वर की आराधना से मानसिक शांति मिलेगी। छात्रों को कोशिशें कामयाब होंगी। सावधानी से खर्च करें। मां काली का चिंतन करें।
राशि स्वामी शनि
रंग नीला (आसमानी)
अंक 10, 11
दिशा दक्षिण
कुंभ
आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। सामाजिक रूप से मान-सम्मान बढ़ेगा। दूर के रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। आज यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे। मित्रों के साथ समय बिता सकते हैं। कारोबार में लाभ होगा। नए अवसर मिलेंगे। आमदनी बढ़ेगी। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। तुलसी के पौधे में जल अर्पित करने से कष्ट से मुक्ति मिलेगी।
राशि स्वामी शनि
रंग नीला (आसमानी)
अंक 10, 11
दिशा पश्चिम
मीन
आपके कार्य आसानी से पूरे होंगे। प्रसन्न रहेंगे। युवाओं को कैरियर से जुड़ी सफलता मिलेगी। उधार दे सकते हैं। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। खर्च ज्यादा होगा। बजट का ध्यान रखें। मनचाहा व्यंजन का लाभ उठाएंगे। तरक्की मिल सकती है। शनिदेव की आराधना करें।
राशि स्वामी वृहस्पति
रंग पीला
अंक 9, 12
दिशा उत्तर
No comments:
Post a Comment