19 अक्टूबर : जानिए आज का राशिफल में आपके लिए क्या है खास... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, October 19, 2021

 जय परशुरामजीः

19 अक्टूबर का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


आज 19अक्टूबर2021 मंगलवार,आश्विन मास, शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि,चतुर्दशी तिथि 07:03 PM तक उपरांत पूर्णिमा,नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा 12:12 PM तक उपरांत रेवती ,व्याघात योग 08:38 PM तक, उसके बाद हर्षण योग। राहुकाल 03:02 PM से 04:28 PM तक है | चन्द्रमा मीन राशि पर संचार करेगा।

आज का राशिफलः

मेष 

आज आपको बड़ी खुशखबरी मिलेगी। रूके हुए कार्य पूरे होने से प्रसन्न रहेंगे। तनाव दूर होगा। जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। कुसंगति का बुरा असर पड़ सकता है। अनावश्यक खर्च न करें।

वृषभ

साझेदारों के रवैए से तनाव होगा। किसी किसी मित्र के साथ घूमने जा सकते हैं। दिनभर व्यस्त रहेंगे। थकान हो सकती है। किसी कार्य के नहीं होने से चिंतित रहेंगे। धन संंबंधी परेशानी का सामना कर सकते हैं। 

मिथुन 

आपके लगभग सभी कार्य पूरे  होंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। अनजान लोगों से सतर्क रहना होगा। किसी से विवाद हो सकता है। परिवार के सदस्य की मदद करेंगे। रिश्तेदारों से खुशखबरी मिलेगी।

कर्क

आज आप सामाजिक कार्यों मेें हिस्सा लेंगे। नए कार्य से लाभ होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। प्रसन्न रहेंगे। कैरियर आगे बढ़ेगा। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। खानपान नियंत्रित रखें। 

सिंह

अपने कार्य के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। किसी मित्र के व्यवहार से कष्ट हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। धन लाभ होगा। अनजानी बाधा दूर होगी। 

कन्या

आज आपका मन किसी काम में नहीं लगेगा। थकान महसूस करेंगे। सेहत कमजोर रहेगी। छात्रों को काफी मेहनत करनी होगी। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। बुजुर्गों का ख्याल रखें।

तुला 

रिश्तेदारों से पुरानी बातों को लेकर विवाद हो सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कारोबार में उन्नति होगी। यात्रा पर जा सकते हैं। समय पर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। रोग से मुक्ति मिलेगी। 

वृश्चिक 

आज तनाव हो सकता है। आपको किसी कार्य मेें नुकसान होने की आशंका है। लेनदेन सावधानी से करें। मित्रों की मदद से कार्य आगे बढ़ेंगे। विवाद की स्थिति से दूर रहें। लाइफ पार्टनर के साथ घूमने सकते हैं।

धनु 

रूके हुए कार्य पूरे होंगे। शासकीय मामले आगे बढ़ेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। खुश रहेंगे। अधिक कार्य से थकान होगी। बेवजह खर्च करने की प्रवृत्ति को नियंत्रित करें। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मूलमंत्र का जप करें।

मकर

आज आपका दिन शानदार रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। पार्टी का आनंद लेंगे। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। अफसरों से मुलाकात होगी। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। जोखिम वाले कार्य न करें। मंदिर देवालय के दर्शन से शांति मिलेगी। 

कुंभ 

पारिवारिक कार्यों में बिजी रहेंगे। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। कष्ट दूर होंगे। धन संबंधी दिक्कतों का हल निकाल पाएंगे। भौतिक संसाधन जुटा सकते हैं। घूमने जाएंगे। मनचाहा व्यंजन का लाभ उठाएंगे। 

मीन 

किसी की बातों से परेशान रहेंगे। अपनी वाणी पर संयम रखें। क्रोध को नियंत्रित करना होगा। हानि हो सकती है। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। बुजुर्गों की सेहत बिगड़ सकती है। युवाओं को नौकरी मिलेगी। बाहर जाने से पहले गंगा जल का सेवन करें।  


पं.गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार जिलाध्यक्ष
विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।
9098571220/9977701806

No comments:

Post a Comment