जय परशुरामजीः
18 अक्टूबर का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग
'हमसफर मित्र न्यूज'
18 अक्टुबर 2021आश्विन शुक्ल पक्ष त्रयोदशी,|त्रयोदशी तिथि 06:07 PM तक उपरांत चतुर्दशी,नक्षत्र पूर्वभाद्रपदा 10:49 AM तक उपरांत उत्तरभाद्रपदा , ध्रुव योग 08:58 PM तक, उसके बाद व्याघात योग।राहुकाल 07:54 AM से 09:20 AM तक है ,चन्द्रमा मीन राशि पर संचार करेगा।
आज का राशिफलः
मेष
आज का दिन तनाव में बीतेगा। पारिवारिक कलह संभव है। शांत रहने का प्रयास करें। कारोबार में लाभ होगा। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। युवाओं को कैरियर से जुड़ी खुशखबरी मिलेगी। बुजुर्गों का ख्याल रखें।
वृषभ
बेवजह खर्च न करें। आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। किस्मत का साथ मिलेगा। खुशखबरी मिलेगी। रूकी रकम वापस मिल सकती है।
मिथुन
कार्यस्थल की बाधाएं दूर होंगी। कुसंगति से नुकसान हो सकता है। सेहत ठीक नहीं रहेगी। कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी। किसी विवाद का सामना कर सकते हैं। परिवार के लोगों की मदद मिलेगी।
कर्क
दिनचर्या में बदलाव होगा। नौकरीपेशा को तबादले की सूचना मिल सकती है। अफसरों से बहस हो सकती है। शासकीय कार्य पूरे होंगे। अनजान लोगों से सावधान रहें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। खानपान काे नियंत्रित रखें।
सिंह
जमीन-जायदाद से जुड़े कार्य पूरे होंगे। राजकीय बाधा दूर होगी। किस्मत का साथ रहेगा। संतान पक्ष को कामयाबी मिलेगी। प्रसन्न रहेंगे। भौतिक संसाधन में बढ़ोतरी होगी। मित्रों से मुलाकात कर सकते हैं।
कन्या
आज कार्य में बाधा पेश आ सकती है। यात्राको टालने का प्रयास करें। वाहन सावधानी से चलाएं। भारी काम करने में लापरवाही न करें। चोट लगने की आशंका है। अफसरों से सार्थक चर्चा होगी।
तुला
माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। धन संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। यात्रा पर जा सकते हैं। पूजापाठ में मन लगेगा। छात्रों की कोशिशें कामयाब होंगी। लेनदेन सावधानी से करें। आपके कारोबार में वृद्धि होगी।
वृश्चिक
आज का दिन खुशियों में बीतेगा। धन लाभ होने की संभावना है। बातचीत करते समय सावधान रहें। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कैरियर आगे बढ़ेगा।
धनु
आपके कष्ट दूर होंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। शासकीय कार्य की बाधा दूर होगी। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। पैतृक मामले आगे बढ़ेंगे। किसी से विवाद होने की आशंका है। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे।
मकर
विवाहितों के बीच मधुरता रहेगी। खानपान को लेकर लापरवाही न करें। आपको खुशखबरी मिलेगी। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। तनाव दूर होगा। अनजान लोगों से सावधान रहें। व्यवसाय में वृद्धि होगी।
कुंभ
आज आपको खुशखबरी मिलेगी। धन संपत्ति में वृद्धि होगी। जोखिम वाले कार्य कर सकते हैं। सावधान रहना होगा। युवाओं की दिक्कत दूर होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी।
मीन
धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। रिश्तेदारों से खुशखबरी मिलेगी। प्रसन्न रहेंगे। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। धन लाभ होने की संभावना है। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। रिश्ता तय हो सकता है।
No comments:
Post a Comment