जानिए प्रोटीन के लाभ और उससे होने वाले नुकसान - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, September 12, 2021

 'आज का सेहत' 

जानिए प्रोटीन के लाभ और उससे होने वाले नुकसान 

लेखक - 'मनितोष सरकार' (संपादक) 

'हमसफर मित्र न्यूज' 





विटामिन की तरह प्रोटीन भी हमारे शरीर के लिए अति आवश्यक होता है। प्रोटीन का मुख्य कार्य शरीर की कोशिकाओं को मरम्मत करना और निर्माण करना होता है। आवश्यकता की कुल कैलोरी 20 से 35 प्रतिशत प्रोटीन से आनी चाहिए। फिर भी प्रतिदिन प्रोटीन की कितनी मात्रा लेनी चाहिए यह व्यक्ति की उम्र, वजन और उसके रोज के कार्य पर निर्भर करता है। 1 ग्राम प्रोटीन में 4 कैलोरी होती है। अगर कोई प्रतिदिन 2000 कैलोरी का सेवन करता है तो उसमें से 600 कैलोरी प्रोटीन से आनी चाहिए।
प्रोटीन सेहत के लिए बेहद आवश्यक तत्व है लेकिन कई बार प्रोटीन की अनावश्यक खुराक शरीर को नुकसान भी पहुंचाती है। अतः प्रोटीन की मात्रा तय करने के लिए किसी चिकित्सक से परामर्श कर लेनी चाहिए। कुछ लोग तो प्रोटीन के प्राकृतिक स्त्रोतों को अनदेखा करके दवाइयों और अन्य आर्टिफिशियल तत्वों से प्रोटीन की कमी को पूरा करने में लगे रहते हैं। जो शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। प्रोटीन को प्राकृतिक स्रोत से प्राप्त करना सबसे अच्छा है। 


 प्रोटीन के स्त्रोत :


लोग प्रोटीन को बढ़ाने के लिए ज्यादातर मांसाहार का प्रयोग करते हैं। यह केवल मांसाहार में ही नहीं बल्कि शाकाहारी में भी पर्याप्त मात्रा में मिल जाती हैं। प्रोटीन खाद्य पदार्थों में बड़ी संख्या में मिलता है जैसे कि अंडा, मांस , मछली, सोयाबीन, दूध तथा दूध से बने उत्पाद आदि। साबुत अनाज और दालों में भी प्रोटीन होता है। राजमा, मूंग, अरहर दाल, काजू, बादाम, कद्दू के बीज, सीसम, आदि में भी उच्च मात्रा में प्रोटीन होता है।
आइए जानते हैं 'हमसफर मित्र न्यूज' के 'आज का सेहत' में प्रोटीन के फायदे और नुकसान के बारे में... 
 

 प्रोटीन के फायदे : 


* यह भूख को नियंत्रित रखता है।
* तनाव को कम करने में मदद करते है।
* मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
* ऊतकों की मरम्मत होती है।
* वजन कम करने में सहायक होता है।
* शरीर की कार्यप्रणाली को दुरूस्त रखता है।
* रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते।
* बालों और त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाता है।
* हड्डियों, लिंगामेंट्स और दूसरे संयोजी ऊतकों को स्वस्थ रखने में सहायक होता है।
* प्रोटीन से बाल, नाखुन, त्वचा, मांसपेशी, हड्डी और रक्तकोशिकाएं निर्माण होती हैं।
* शरीर में पाए जाने वाले रसायनों, जैसे कि हार्मोन, न्यूरोट्रांसमीटर और एंजाइम में भी प्रोटीन होता है।


आईये जानते हैं प्रोटीन के नुकसान के बारे में 


* किडनी संबंधित रोग उत्पन्न हो सकती हैं।
* मूत्र में पीएच बैलेंस का बिगड़ सकते हैं।
* किडनी की पथरी का खतरा बढ़ जाता हैं।
* कुल कैलोरी का 30 प्रतिशत से अधिक प्रोटीन के सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है।
* शरीर में कीटोन की मात्रा बढ़ जाती है जो कि एक विषैला पदार्थ है।
* अत्यधिक प्रोटीन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है, जिससे हृदय रोग, स्ट्रोक और कैंसर हो सकता है।
* प्रोटीन की मात्रा बढ़ने से कार्बोहाइड्रेट का सेवन कम हो जाता है जिससे शरीर को फाइबर कम मिलता है।
* प्रोटीन के मेटाबॉलिज्म से निकलने वाले व्यर्थ पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में शरीर को परेशानी होती है।
* अधिक प्रोटीन सेवन से पाचन क्रिया में दिक्कतें आ सकती हैं।
* गैस और अपच की समस्याएं हो सकते हैं।




No comments:

Post a Comment