अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का 38 वां स्थापना दिवस मनाया गया - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, September 16, 2021

 

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का 38 वां स्थापना दिवस मनाया गया

गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट

'हमसफर मित्र न्यूज' 





मस्तुरीः मस्तुरी विधानसभा के देवरीखुर्द में  अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का 38 वां स्थापना दिवस व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी का केक काटकर जन्मदिन  मनाया गया। पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कोरोना वायरस संक्रमण के चलते शारीरिक दूरी आदि नियमों का पालन कर आयोजन में शिरकत की। इस दौरान पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पार्टी की मजबूती को लेकर रणनीति बनाई गई।

आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला कांग्रेस मजदूर प्रकोष्ठ की अध्यक्ष वहिदा खान ने की। उन्होंने कहा कि महंगाई चरम पर पहुंच गई है,गरीबों की सुनने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर महिलाओं का एक संगठन बनाया जाएगा। बूथ स्तर पर भी गठन किया जाएगा। जिला कांग्रेस, ब्लॉक और नगर कांग्रेस कमेटी से समन्वय स्थापित कर काम किया जाएगा।

महिला कांग्रेस राष्ट्रीय स्थापना दिवस मे उपस्थित छाया पार्षद वार्ड क्र.42 के ब्रम्हदेव सिह ठाकुर ने कहा, केंद्र सरकार असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए कोरी घोषणाएं करने में लगी है।उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में दोगुनी मेहनत करेंगे और मस्तुरी विधानसभा में कांग्रेस का विधायक देंगे व लोगों की हरसंभव मदद की जाएगी।इस मौके पर पार्टी के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष वहिदा खान,फरिदा बेगम प्रभारी मजदूर प्रकोप भ

मस्तुरी,पूर्णिमा साहू सहसचिव ,महिला कार्यकारिणी सेआलो स़ंतरा,चंद्रमुखी, कविता, रागिनी, पुष्पा, शिवानी, चंपा, लक्ष्मी, निर्मलाआदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन छाया पार्षद ठाकुर ब्रम्हदेव सिहने किया।

No comments:

Post a Comment