13 सितंबर : जानिए आज का राशिफल में आपके लिए क्या है खास... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, September 13, 2021

 जय श्री परशुरामजीः

13 सितंबर का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


13सितंबर 2021 : सोमवार भाद्र मास शुक्ल पक्ष – सप्तमी तिथि, अऩुराधा नक्षत्र होने के साथ ही विष्कंभ योग रहेगा। चंद्र का गोचर वृश्चिक राशि पर होगा।

आज का राशिफलः

मेष 

शत्रुओं से सावधान रहें। किसी लंबित काम को लेकर ज्यादा सोच विचार न करें, वह पूरा हो जाएगा। छात्रों को आज अधिक पढ़ाई करनी होगी। लेनदेन को लेकर सावधान रहें। बिना विचार किए किसी पर विश्वास न करें।

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा पूर्व

वृषभ

आमदनी में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को जबरदस्त सफलता मिलेगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए भी बेहतर समय है। नौकरी मिल सकती है। जोखिम और तनाव न लें। लाइफ पार्टनर से अच्छा व्यवहार करें। 

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा दक्षिण, पश्चिम

मिथुन 

आज वाहन चलाते समय सावधान रहें। कारोबारियों को लाभ होगा। आपके लिए समय अनुकूल है। निवेश के बारे में सोच सकते हैं। छात्रों का दिन बेहतर है। सेहत को लेकर दिक्कत हो सकती है।

राशि स्वामी बुध

रंग पीला

अंक 3, 6

दिशा पश्चिम

कर्क

आप सकारात्मक रहेंगे। शुभ समाचार मिलेगा। प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। दफ्तर में सामान्य वातावरण रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। कर्ज की रकम मिल सकती है। सेहत ठीक रहेगी। 

राशि स्वामी चंद्र

रंग सफेद

अंक 4

दिशा पूर्व, दक्षिण

सिंह 

आज दिन की शुरूआत शानदार रहेगी। व्यवसाय में फायदा होने की संभावना है। नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। सामाजिक और पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। 

राशि स्वामी सूर्य

रंग गोल्डन

अंक 5

दिशा पूर्व

कन्या

आज जिम्मेदारी बढ़ेगी। बेवजह खर्च हो सकता है।  विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। सेहत को लेकर सावधानी बरतें। कहीं बाहर की यात्रा न करें। अनावश्यक जोखिम न लें। 

राशि स्वामी बुध

रंग हरा

अंक 1, 8

दिशा दक्षिण

तुला

आपका दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। नौकरीपेशा को तरक्की मिल सकती है। परिवार की जिम्मेदारी को आसानी से पूरा कर सकेंगे। पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिल सकता है। कारोबार में लाभ होगा। जीवनसाथी से मधुर व्यवहार बनाए रखें। 

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा पश्चिम

वृश्चिक 

किसी जिम्मेदारी को पूरा करने में आलस्य न करें। सेहत को लेकर दिक्कत होगी। विरोधियों से सावधान रहें। कारोबार सामान्य रहेगा। प्रभु की आराधना करें। आत्मविश्वास और सकारात्मकता को बनाए रखें। आदमनी ठीक रहेगी। आपको उन्नति के नए अवसर मिलेंगे।

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा उत्तर, पूर्व

धनु 

आपका दिन बेहतर रहेगा। खुशखबरी मिलेगी। अगर नया खरीदने का विचार कर रहे हैं तो दिन अच्छा है। आज लंबित कार्य पूरे हो जाएंगे।रिश्ते की बात आगे बढ़ेगी। जोखिम न लें। मित्रों के साथ घूमने जाएंगे। अनजान लोगों से सावधान रहें। सेहत ठीक रहेगी। 

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा पूर्व

मकर

रूके हुए काम पूरे होंगे। आज कुछ नया काम कर सकते हैं। छात्रों को लाभ होगा। कैरियर आगे बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। परिजनों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा दक्षिण

 कुंभ 

काम को विचार कर करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर नई जानकारी मिलेगी। किसी मित्र के साथ साझेदारी में काम शुरू कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति में रूकावट आ सकती है। नए कार्यों में रुचि लेगें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। खानपान का ध्यान रखें । 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा पश्चिम

 मीन 

आपके कार्य सामान्य तरीके से पूरे हो जाएंगे। जमीन जायदाद के मामले आगे बढ़ेंगे। कामकाजी लोगों का तबादला हो सकता है। विवाद हो सकता है, लेकिन धैर्य  बनाए रखें।  किसी काम को लेकर तनाव रहेगा। छात्रों को सफलता मिलेगा। खर्च बढ़ सकता है । 

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा उत्तर


पं.गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार जिलाध्यक्ष
विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।
9098571220/ 9977701806




No comments:

Post a Comment