11 सितंबर : जानिए आज का राशिफल एवं आपका भविष्य... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, September 11, 2021

 जय श्री परशुरामजीः

11 सितंबर का राशिफल एवं पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


11 सितंबर2021 :  शनिवार भाद्र माह,शुक्ल पक्ष – पंचमी तिथि, स्वाति नक्षत्र होने के साथ ही इंद्र योग रहेगा। चंद्र का गोचर तुला राशि पर होगा।

आज का राशिफलः

मेष

परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर कलह की स्थिति बन सकती है। आप में बाधाओं और चुनौतियों से पार पाने के लिए पर्याप्त क्षमता है। बड़ी दिक्कतों को आप आसानी से सुलझा सकते हैं। हालांकि इस कार्य में आपका काफी समय लगेगा। तनाव महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिल सकती है। कुसंगति से दूर रहें। 

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा पूर्व

वृषभ

अध्यात्म की तरफ झुकाव होगा। काम को लेकर आज कोई लापरवाही न करें। इससे आपकी वित्तीय स्थिति काफी प्रभावित भी होगी। अपनी इस खर्च करने की प्रवृति पर काबू रखें। आपको सेहत संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको आज कुछ नयी वित्तीय योजनाएं भी पता चलेंगी। जानकार लोगों की सलाह के बाद ही निवेश करें। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है । 

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा दक्षिण, पश्चिम

मिथुन

आपके खर्च बढेंगे। काराेबार में व्यस्त रहेंगे। पार्टनर से सामंजस्य रखें। रिश्तों में मजबूती आएगी। यात्रा के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। आपका करीबी बीमार पड़ सकता हैं। साझेदारों पर नजर रखें। किसी जरूरमंद की मदद करेंगे। अनजान लोगों से सावधान रहें। खानपान में लापरवाही न करें। समय पर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। वाहन सावधानी से चलाएं।

राशि स्वामी बुध

रंग पीला

अंक 3, 6

दिशा पश्चिम

कर्क 

आज अच्छा खास मुनाफा होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी।  तनाव से मुक्ति मिलने की संभावना है। परिजनों के साथ आज का दिन बिताएं। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की हो सकती है। बेहद खुश रहेंगे। यात्रा पर जाएंगे। किसी विवाद का सामना कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य रहेगा।

राशि स्वामी चंद्र

रंग सफेद

अंक 4

सिंह

अपने क्रोध को नियंत्रित रखने का प्रयास करें। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। नए काम को लेकर उत्साहित रहेंगे। आपको किसी कार्य में हानि हो सकती है। सावधानी से खर्च करें। गोपनीय बात हर किसी को न बताएं।  आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें।

राशि स्वामी सूर्य

अंक 5

दिशा पूर्व

कन्या 

पुरानी बीमारी में काफ़ी आराम महसूस करेंगे। आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आपको कर्ज की रकम वापस मिल सकती है।  आज आप अपना काम या लंबित योजनाओं को पूरा कर लेंगे। कुछ नए निर्णय लेंगे जो आपके काम आएंगे। दफ्तर में नई जिम्मेदारी मिलेगी,  अपनी नए काम के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में जरूर लें, उनके अनुभव का लाभ मिलेगा।

राशि स्वामी बुध

 रंग हरा

अंक 1, 8

दिशा दक्षिण

तुला 

आपके स्पष्ट नजरिए से किसी को ठेस लग सकती है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक रूप से मान सम्मान बढ़ेगा। इस राशि के विवाहित जातकों को आज ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। वित्तीय स्थिति पहले से अच्छी होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति  योग हैं। कुछ लोगों के लिए जल्द ही शादी की शहनाई बज सकती है। पत्नी की सलाह पर ध्यान जरूर दें।

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा पश्चिम

 वृश्चिक

आपके घर का कोई करीबी शख्स आज आपके साथ वक्त बिताने की बात कहेगा। परेशानी दूर होगी। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। पैतृक मामले आगे बढ़ेंगे। खर्च सावधानी से करें। छात्रों को लाभ होगा।  आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। कारोबार के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। धन सम्पत्ति में इजाफा होगा, इस के बारे में किसी भी जानकारी के प्रति सचेत रहे।

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा उत्तर, पूर्व

धनु 

सफलता आपके साथ है।  आपको धन लाभ होगा। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। अचानक किसी के साथ बहस हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी। लंबित मुद्दों का हल मिलेगा । उच्चाधिकारियों से सार्थक चर्चा होगी। तरक्की मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जाएंगे। धर्म-कर्म में मन लगेगा। 

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा पूर्व

 मकर

घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आज एक नया अवसर आपको मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में आप पर अधिक जिम्मेदारी रहेगी। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। आपको कोई नुकसान पहुंचा सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। निवेश के प्रस्ताव को टालें। उधार की रकम वापस मिलेगी। व्यवसायी यात्रा पर जा सकते हैं। दिनचर्या प्रभावित रहेगी। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा दक्षिण

 कुंभ 

कारोबार में फायदा होगा। बिना सलाह के जरूरी फैसले न लें। शिक्षा को लेकर नई जानकारी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा।अपने घर से जुडी किसी अच्छी खबर के लिए तैयार रहें। मित्रों का साथ मिलेगा। रिश्तेदारों के यहां जा सकते हैं। निवास स्थान में बदलाव संभव है या नया घर खरीदने की योजना को अंतिम रूप दे सकते हैं । अपनी सकारात्मक ऊर्जा का लाभ उठायें । 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10,

 दिशा पश्चिम

 मीन

किस्मत आपका साथ देगा। आपके रूके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। कारोबार में सामान्य नतीजे मिलेंगे। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। नए अवसर मिलेंगे। छात्रों  को ज्यादा मेहनत करनी होगी।  आप आज बहुत अच्छे मूड में हैं और आपकी आशावादिता और खुशमिजाजी से सभी प्रभावित होंगे।  देर रात तक जागने की आदत को छोड़ें धन लाभ होगा ।

राशि स्वामी वृहस्पति

 रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा उत्तर


पं.गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार जिलाध्यक्ष
विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुरछ.ग.।
9977701806 /9098571220




No comments:

Post a Comment