10 सितंबर : जानिए गणेश चतुर्थी के दिन का राशिफल में आपके लिए क्या है खास - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, September 10, 2021

 जय श्री परशुरामजीः

10 सितंबर का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


10 सितंबर 2021 : शुक्रवार भाद्र माह,शुक्ल पक्ष – चतुर्थी तिथि, चित्रा नक्षत्र होने के साथ ही ब्रह्म योग रहेगा।   चंद्र का गोचर तुला राशि पर होगा।। आज से गणेश चतुर्थी (गणेशोत्सव) पर्व का प्रारंभ होगा।

आज का राशिफल…

मेष

आज पारिवारिक कलह की वजह से चिंता तथा तनाव बना रहेगा। कानूनी मामले लंबित रहेंगे। किसी मित्र के रवैए के चलते हानि होगी। बोलचाल पर नियंत्रण रखें। कार्यों में बेवजह विलंब होगा। रिश्तेदारों से मतभेद हो सकता है, इसके चलते तनाव बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। 

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा पूर्व

वृषभ 

आय के नए स्रोत प्राप्त होने के योग हैं। भौतिक साधनो जुटाने पर व्यय होगा। कारोबारी यात्रा कामयाब रहेगी। यात्रा करने के दौरान सावधान रहें, चोट लग सकती है। घर-परिवार के वृद्धजनों की सेहत पर व्यय होगा। आपके सम्मान में वृद्धि होगी। रुकी हुई रकम मिल सकती है। महिला वर्ग से लाभ होगा।

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा दक्षिण, पश्चिम

मिथुन

धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आमदनी होगी। वाहन सावधानीसे चलाएं। कुसंगति से दूर रहें। मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। आज के दिन प्रसन्नता बनी रहेगी। युवाओं को काम बनेंगे। बुजुर्गों की सलाह काम आएगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।

राशि स्वामी बुध

रंग पीला

अंक 3, 6

दिशा पश्चिम

कर्क 

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मिलने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कारोबार ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। विवेक का प्रयोग करें।  लाभ में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। मित्रों का साथ बना रहेगा। चोट लग सकती है।  लेन-देन में सावधानी रखें। अनजान लोगों से सावधान रहें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।

राशि स्वामी चंद्र

रंग सफेद

अंक 4

दिशा पूर्व, दक्षिण

सिंह 

जोखिम भरे काम के दौरान सावधानी रखें। किसी काम में हानि होगी। आज आप अपने किसी काम के पूरा नहीं होने से विचलित रहेंगे। चिंता बनी रहेगी। जोखिम न उठाएं। तनाव का माहौल बन सकता है। युवाओं को नौकरी मिलेगी। लेनदेन करते समय लापरवाही न करें. जीवनसाथी का साथ आपको नई दिशा देगा। यात्रा न करें।

राशि स्वामी सूर्य

रंग गोल्डन

अंक 5

दिशा पूर्व

कन्या

क्रोध तनाव पर नियंत्रण रखें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। परिवार से जुड़े कार्य अनुकूल रहेंगे। कारोबार ठीक चलेगा। उधार से मुक्ति मिलेगी। रिश्तेदारों के साथ प्रेम व सौहार्द बना रहेगा। आज विरोधियों पर आप हावी रहेंगे। पुराना रोग उभर सकता है। बच्चों को घुमाने ले जाएं। 

राशि स्वामी बुध

रंग हरा

अंक 1, 8

दिशा दक्षिण

 तुला 

राजनीतिक व्यक्तियों से मेलजोल होगा। नए कारोबार का विस्तार होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। मान-सम्मान मिलेगा। खुश रहेंगे। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। शरीर के दर्द से परेशान हो सकते हैं। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। 

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा पश्चिम

वृश्चिक 

आप काफी सकारात्मक रहेंगे। दफ्तर का माहौल ठीक रहेगा। रोजगार के अवसर मिलेंगे। आय में बढ़ोत्तरी होगी। प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वाणी पर संयम रखें। किसी के साथ बहस हो सकती है। जोखिम न उठाएं। दुखद समाचार मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। किसी काम को लेकर यात्रा कर सकते हैं। 

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा उत्तर, पूर्व

धनु 

कार्य की गति धीमी रहेगी। निराश हो सकती है। छात्रों को अधिक परिश्रम करना होगा। जल्दबाजी में निर्णय न लें। घर-बाहर बिना कारण किसी से विवाद हो सकता है। रिश्तेदारों की ओर से दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। पुरानी बीमारी उभर सकती है। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। 

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा पूर्व

मकर 

नौकरी में ज्यादा अधिकार मिल सकते हैं। भाग्य का साथ मिलने के योग हैं। युवाओं के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। निवेश से लाभ हो सकता है। बुरे व्यसन के चक्कर में न पड़ें। कोई बड़ा प्रस्ताव मिल सकता है। काफी दिनों पुरानी समस्या से छुटकारा मिलेगा। चिंता दूर होगी। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा दक्षिण

 कुंभ 

बेहद खुश रहेंगे। सामाजिक रूप से सराहना मिलेगी। धन लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। कारोबार ठीक चलेगा। जोखिम उठाने की हिम्मत कर पाएंगे। विद्यार्थियों की दिक्कतें दूर होंगी। बुजुर्गों की सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं।  भाइयों से मदद मिलेगी।

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा पश्चिम

मीन 

आज खर्च ज्यादा होगा। अनावश्यक विवाद से बचें। आर्थिक स्‍थिति मजबूत करने की दिशा में किसी से सहायता मिलेगी। आत्मविश्वास कम रहेगा। आप अपने काम पर ध्यान दें।  जल्दबाजी से काम प्रभावित सकते हैं। परिवार की चिंता रहेगी। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। अपने मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। 

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा उत्तर


पं.गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार जिलाध्यक्ष
विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।
9098571220 / 9977701806




No comments:

Post a Comment