भाजयुमो ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन पर आईना व गंगाजल भेजा - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, August 23, 2021



भाजयुमो ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन पर आईना  व गंगाजल भेजा

'हमसफर मित्र न्यूज' 



धरसीवा/ रायपुर

भाजयुमो धरसींवा ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनके जन्मदिन पर उपहार स्वरूप "सच्चाई का आईना" व गंगाजल के  साथ  कांग्रेस के घोषणापत्र की कॉपी भेजा । मुख्यमंत्री जी जब आप विपक्ष में थे और आज जब आपकी राज्य में  सरकार है आपके कथनी और  करनी में जमीन आसमान का अंतर है ,आपको खुद को आईने में देखना चाइये  और प्रदेश की जनता से माफी मांगना चाहिए ।भाजपा धरसींवा युवा मोर्चा मांग करती है कि मुख्यमंत्री अपने जन्मदिन पर रिटर्न्स गिफ्ट के तौर पर  प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को अभी तक बकाया बेरोजगारी भत्ता 77500  रुपया व साथ ही गंगाजल की कसम खाकर  माताओं बहनों से  शराबबंदी का वादा जो किया था उसे पूरे प्रदेश में पूर्ण रूप से शराबबंदी लागू करें। 


बेरोजगारी फार्म भरवाया गया

धरसींवा युवा मोर्चा ने सिलतरा मुरेठी मोड़ में प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार "मैं भी बेरोजगार ,रोजगार दो भूपेश सरकार" के तहत 500 से अधिक  बेरोजगार युवा साथियों से फार्म भरवाया गया ,युवा साथीयों ने बढ़ चढ़कर शामिल हुए व ,साथ ही युवा मोर्चा के पदाधिकारियों  को अपनी पीड़ा बताई ।

इस मौके पर  जनपद सदस्य प्रतिनिधि  श्री नंद कुमार यदु ,  भाजयुमो जिला महामंत्री श्री फणीन्द्र वर्मा , रविश बंछोर ,भाजयुमो अध्यक्ष टीनू कांत वर्मा ,महामंत्री विवेक वर्मा, नवीन वर्मा ,नीलकमल यदु ,ओमप्रकाश निषाद, कोमल यदु , कृष्णा साहू ,लिकेश देवांगन ,दानेश्वर निर्मलकर  ,हुलास यदु,भोला साहू ,मनीष वर्मा ,नरेश निषाद,सूरज सायतोड़े अन्य साथी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment