शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरतोरी,विकास खण्ड-बिल्हा, जिला बिलासपुर में हर्षोल्लास के साथ 75 वे स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
'डी पी रात्रे' की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'
आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरतोरी,जिला बिलासपुर में श्री संदीप यादव के मुख्यातिथि में 75 वे स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।
विद्यालय के प्राचार्य श्री ओगरे सर के द्वारा स्वागत भाषण दिया गया उन्होंने देश के वीर सपूतों को याद किया कोविड कि इस अवसर पर विद्यालय के गतिविधियों को विस्तार से बताया।
जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति संदीप योगेश यादव ने राज्य शासन के विभिन्न चलाये जाने वाले योजनाओं की जानकारी दी, मुख्यमंत्री द्वारा किसानों के हितों में लिये गये निर्णय की चर्चा की तथा 75 वे स्वतंत्रता दिवस की सभी को शुभकामनाएं प्रेषित किया ।
विद्यालय के लिये एक शेड आगामी सत्र में बनवाने की घोषणा भी की,विद्यालय के लिये शतप्रतिशत समय और उसकी सभी आवश्यकता को हमेशा ततपरता से करने की बाते कही ।
आभार प्रदर्शन व्याख्याता नीलम सिंह के द्वारा, संचालन व्याख्याता लोचन कौशिक के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सरपंच श्रीमती प्रेरणा विद्याशंकर यादव,जनपद सदस्य श्रीमती लोकेश्वरी यादव,जनभागीदारी सदस्य संजय यादव, डॉ रामकुमार कौशिक विद्यालय प्रतिनिधि, तुमेश यादव,भूषण यादव, छन्नू बंजारे एवं सभी सदस्य पंचगण विद्यालय के व्याख्याता विद्याभूषण शर्मा, दिलीप पाटले, उषा पाटले,सुनीता शर्मा, गया प्रसाद ध्रुव, चंद्रमोहन कौशिक, विजय कुमार साहू सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।



No comments:
Post a Comment