नये सीएमओ चंद्रा के आने से मल्हार नगर पंचायत मे स्वतंत्रता दिवस आजादी के 75 साल पूरे होने को लेकर अबकी स्वतंत्रता दिवस को लेकर अलग ही उत्साह दिखा। - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, August 16, 2021

 

नये सीएमओ चंद्रा के आने से मल्हार नगर पंचायत मे स्वतंत्रता दिवस आजादी के 75 साल पूरे होने को लेकर अबकी स्वतंत्रता दिवस को लेकर अलग ही उत्साह दिखा।

मल्हार से 'पं. गणेशदत्त राजू तिवारी' की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 




मस्तुरीः मल्हार नगर पंचायत  स्वतंत्र भारत का 75 वां उत्सव को धूमधाम से मनाया गया। नगर पंचायत कार्यालय मे नगराध्यक्ष अनिल कुमार कैर्वत ने ध्वजारोहण किया देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले शहीदो नमन किया। ध्वजारोहण के पश्चात सामूहिक रूप से राष्ट्रगान जन-गण-मन को सभी अधिकारियों,कर्मचारियों ,जनप्रतिनिधियों द्वारा गायन किया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम के अवसर पर मल्हार नगर पंचायत के नये सीएमओ जी.के.चंद्रा, अध्यक्ष अनिल कैर्वत, उपाध्यक्ष लक्ष्मण कांत,एल्डरमैन अमित पान्डेय, नवीन अग्रवाल, किरण पाटले,एवं पार्षदगण जनप्रतिनिधि व नगर परिषद के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।


ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत के नये सीएमओ जी. के.चंद्रा ने हमारे देश को आजाद कराने वाले अमर शहीदों के प्रति उनके द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने ने कहा कि हमारे देश की आजादी जो हम सबको मिली है वह हमारे देश के अमर शहीदों द्वारा देश को आजाद कराने में दी गयी कुर्बानियों का प्रतिफल है।बताया कि आज हम 75वां स्वाधीनता दिवस मना रहे है।

हमारे देश ने प्रत्येक दिषाओं में अत्यधिक उन्नति की है। हमारे देश में तीन राष्ट्रीय पर्व मनाये जाते है। 15 अगस्त, 26 जनवरी और 02 अक्टूबर। हमें जो अधिकार व दायित्व मिला है उसका अच्छे ढंग से निर्वहन करना चाहिए, किसी का नुकसान नहीं करना चाहिए। हम किसी को कुछ देते हैं तो उसका अधिकार देते हैं एहसान नहीे करते हैं। गरीबो असहायों व नीचे तबके के लोगों को उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारण कर उनका सहयोग करें जिससे समाज में अच्छा संदेश जाए, और लोग देश के विकास में सहयोग करें।


कहा कि यदि हमारे भारत देश पर आन-मान पर यदि कोई खतरा आता है तो उसे बचाने के लिए सभी लोगों को तैयार रहना चाहिए। प्रकृति द्वारा जो हमें मिला है उस पर हमें खुश रहना चाहिए और जो हमें नहीं मिला है उसके लिए हम सभी लोगों को प्रयास करने की आवश्यकता है।

 सभी नगरवासियों को प्रयास करना चाहिए कि देश को अटूट रखेंगे। सभी लोगों एक होकर कार्य करना चाहिए। जाति/धर्म के विवाद को छोड़कर सभी लोगों को मिलजुल कर बात करना चाहिए यदि कोई भी व्यक्ति देषहित में किसी बात के लिए प्रेरित करता है तो उसमें आत्म चिन्तन होना चाहिए। राष्ट्रहित/देषहित में सभी लोगों को एक होकर कार्य करन चाहिए।

ऐसा प्रयास होना चाहिए कि भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में दुनिया में देखा जाये। नये सीएमओ चंद्रा ने कहा कि आज भी पूरा विश्व कोरोना महामारी के संकट से लड़ रहा है। हम सबको मास्क पहनना तथा दो गज की दूरी बनाकर रखना है जिससे इस महामारी से बचा जा सके। देश के विकास के लिए सभी लोगों से सहयोग करने की अपील की गयी। स्वतन्त्रता दिवस के संबध में देश के अमर शहीदों द्वारा दी गयी कुर्वानियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी सभी को शुभकामनाएं दी।


No comments:

Post a Comment