गुप्त नवरात्रि शीतला (दुर्गा) अष्टमी के पावन पर्व पर महामाया मन्दिर परिसर में सुबह 9 बजे से माता शीतला का अभिषेक एवं शांति पूजन हवन यज्ञ कार्यक्रम सम्पन्न - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, July 17, 2021

 

गुप्त नवरात्रि शीतला (दुर्गा) अष्टमी के पावन पर्व पर महामाया मन्दिर परिसर में सुबह 9 बजे से माता शीतला का अभिषेक एवं शांति पूजन हवन यज्ञ कार्यक्रम सम्पन्न 

नवागढ़ से 'अमित जैन' की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 




नवागढ़-अखिल विश्व की स्वास्थ्य की कामना से गुप्त नवरात्रि शीतला (दुर्गा) अष्टमी के पावन पर्व पर महामाया मन्दिर परिसर में सुबह 9 बजे से माता शीतला का अभिषेक एवं शांति पूजन हवन यज्ञ कार्यक्रम नवग्रह वाटिका सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित किया गया, इसमें नवागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष तिलक घोष, उपाध्यक्ष आशाराम ध्रुव,हेमंत सोनकर,टीकम पुरी,रतन दिवाकर,छली श्रीवास,तोरण निषाद एल्डरमैन रुपप्रकाश यादव,अमित जैन,वीरेंद्र जायसवाल,गोलू सिन्हा,दिलीप जायसवाल,सुरेश देवांगन,दीपचंद देवांगन,सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।

नवग्रह वाटिका सेवा समिति के सदस्य अमित जैन ने जानकारी देते हुए कहा की इस कार्यक्रम के प्रमुख जजमान रमेश चौहान रहे।

महामाया मन्दिर आचार्य पं नर्मदा प्रसाद शर्मा,आचार्य पं विनोद शास्त्री(कठौतिया) पं शेखर प्रसाद शर्मा की उपस्थिति में समस्त विधि विधान से पूजन कार्य सम्पन्न कराया गया।

 समस्त नगर वासियो ने इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दी।

No comments:

Post a Comment