'आज का सेहत'
कई रोगों में लाभकारी है जामुन
प्रस्तुति - 'मनितोष सरकार', बिल्हा, (संपादक)
'हमसफर मित्र न्यूज'
मौसमी फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। इस वक्त बाजार में आपको आम के अलावा जिस फल की बहार दिखाई देगी वो जामुन है। स्वाद में खट्टा और कसैला लगने वाला छोटा सा जामुन सेहत के लिए गुणों का खजाना है। ये ना केवल डायबिटीज पेशेंट के लिए लाभकारी है बल्कि इसके सेवन से कई और बीमारियों से भी बचाव किया जा सकता है। आज हम 'हमसफर मित्र न्यूज' के 'आज का सेहत' में आपको जामुन का सेवन करने से सेहत को कौन कौन से फायदे होते हैं ये बताएंगे।
* छोटा सा जामुन दांतों और मसूड़ों के लिए फायदेमंद होता है। ये ना केवल मसूड़ों से निकलने वाले खून को रोकने में मददगार है बल्कि ये मुंह के छालों को भी ठीक करने में कारगर है।
* बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि जामुन दिल के लिए भी बेहतरीन होता है। करीब 100 ग्राम जामुन में लगभग 55 मिलीग्राम पोटैशियम होता है। ये ना केवल दिल के लिए लाभकारी होता है बल्कि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में भी आराम दिलाता है।
* जामुन में कई एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफेक्टिव और एंटी मलेरियल गुण होते हैं। जिसकी वजह से ये शरीर को कॉमन इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है।
* अगर आप जामुन का सेवन करेंगे तो पेट से संबंधित समस्याएं दूर हो जाती हैं। अगर आप इसकी छाल का काढ़ा बनाकर पिएंगे तो पेट दर्द और अपच जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
* शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी जामुन मददगार है। इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी पूरी होती है। इसके साथ ही शरीर में खून का स्तर बढ़ने लगता है।
* अगर किसी व्यक्ति को पथरी की समस्या है तो जामुन की गुठली उसमें असरदार है। पथरी से पीड़ित व्यक्ति को जामुन के पाउडर को दही में मिलाकर खाएं। ऐसा करने से आराम मिलेगा।
* जामुन के बीज खाने से रक्त में शर्करा के मात्रा घटती है जिससे शुगर कंट्रोल रहता है।
* पेट में कृमि होने पर जामुन खाने से कृमि नष्ट हो जाते हैं।
No comments:
Post a Comment