सूखे मेवे का राजा काजू, जानें इसका 5 बेहतरीन फायदे - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, June 22, 2021

 'आज का सेहत' 

सूखे मेवे का राजा काजू, जानें इसका 5 बेहतरीन फायदे 

प्रस्तुति - 'मनितोष सरकार' (संपादक) 

'हमसफर मित्र न्यूज' 




सूखे मेवों में काजू सबसे स्वादिष्ट मेवा है, साथ ही शक्तिवर्धक भी है। काजू का प्रयोग सब्जी की ग्रेवी, विभिन्न पकवान और खास तौर से काजू कतली बनाने के लिए किया जाता है। सिर्फ स्वाद ही नहीं, काजू सेहत और सौंदर्य के यह खास फायदे भी देता है। जरूर जानिए 'हमसफर मित्र न्यूज' के 'आज का सेहत' में... 



1. सूखे मेवे यूं भी काफी फायदेमंद होते हैं। इनमें काजू खास तौर से आपको ऊर्जा देने में मदद करता है और इसे प्रोटीन एवं वि‍टामिन बी का एक बेहतरीन स्त्रोत माना जाता है। 


2. काजू में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो दिमाग के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। यह आपकी त्वचा में चमक लाएगा और तनाव से भी आपको बचाएगा।


3. इसमें मोनो सैचुराइड्स होते हैं, जो हड्ड‍ियों के साथ-साथ दिल को भी स्वस्थ एवं तंदुरुस्त रखने में मददगार होते हैं। इसके अलावा काजू बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर हृदय रोग होने से बचाता है।


4. काजू आयरन का अच्छा विकल्प है। यह आयरन की कमी को पूरा करने के साथ ही रक्त की कमी को भी दूर करता है। हाथ-पैर में सुन तथा झुनझुनाने पर काजू काम में आते हैं। एनीमिया के मरीजों के लिए काजू फायदेमंद है।


5. ठंडी तासीर वालों के लिए काजू ज्यादा फायदेमंद है क्योंकि काजू की तासीर गर्म होती है, पर गर्मियों भी खाया जा सकता है। यह शक्तिवर्धक एवं वीर्यवर्धक होता है।

No comments:

Post a Comment