कमाल : ब्लॉक अध्यक्ष के ब्लॉक में ही कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष को ही नही किया गया आमंत्रित - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, May 18, 2021

 


ब्लाक अध्यक्ष के ब्लॉक में ही कार्यक्रम मे ब्लॉक अध्यक्ष को ही नही किया गया आमंत्रित।

पं. गणेशदत्त राजू तिवारी, मस्तुरी 

'हमसफर मित्र न्यूज' 




कोरोना संक्रमण के बढते स्थिति को देखते हुए ब्लॉक मस्तुरी मे 30 बेड कोविड हास्पिटल बनाया गया जिसका जिला दण्डाधिकारी व क्लेक्टर डा.सारांश मित्तर ने उद्घाटन किया।कोविड हास्पिटल मे20आक्सीजन बेड व 10सामान्य बेड लगा हुआ है। जिसका लाभ क्षेत्र के सभी लोगों को मिलेगा।

कार्यक्रम मस्तुरी ब्लॉक सहित दूसरे ब्लॉक के जनप्रतिनिधि नजर आ रहे थे।पर इस कार्यक्रम में मस्तुरी ब्लॉक अध्यक्ष या उनसे जुड़े सक्रिय कार्यकर्ता को नजरअंदाज किया गया जो निदनीय विषय है।एक विशेष संगठन के लोग जो दूसरे दूसरे जगहों से दूसरे ब्लॉक से कांग्रेसी को अपने गुट के कांग्रेसियों को बुलाकर उनका सम्मान किया पर जो क्षेत्रीय सक्रिय कांग्रेसी हैं उनके मान सम्मान को ठेस पहुंचाने की एक बहुत बडी साजिश है।

ब्लॉक के कर्मचारी इस तरह के कार्यक्रम करते रहते हैं समझ नहीं आता ए कांग्रेस नेताओं का organization है या किसी और का या फिर बीजेपी की साठगांठ का ये गंभीर सोचनीय विषय है।

जबकि जो भी ब्लाक मे कार्यक्रम हो उसकी जानकारी सबसे पहले ब्लॉक अध्यक्ष को देना चाहिए मगर कभी ऐसा नही देखा गया ना तो इसकी जानकारी ब्लॉक अध्यक्ष को, जिला सचिव को और ना ही सक्रिय जनप्रतिनिधियों को दिया गया हो। 

No comments:

Post a Comment