नाई दुकान को खोलने की अनुमति नहीं तो सरकार सेन समजा वालो को दे आर्थिक पैकेज --लख्कू सेन
आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे हैं सेन समाज के लोग- लख्कू सेन
'हमसफर मित्र न्यूज'
इस कोरोनो महामारी के चलते सेन नाई समाज बहुत पिछड़ गया है।सरकार ने बहुत सी दुकानों को खोलने की अनुमति दी है।लेकिन नाई दुकान को खोलने की अनुमति नहीं दी है।तिल्दा नेवरा के जाने माने कारीगर लख्कु सेन ने कहा है की महीने भर से दुकाने बंद रहने से समाज के लोगों के सामने गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।समाज का 95 फीसदी लोग अपने पुश्तैनी नाई कार्य को करके परिवार चलाते है।हालत यह है की सेलून दुकान का किराया तक नहीं दे पा रहे है।गांव में पौनी पसारी का काम करने वालो की हालत भी बहुत दयनीय है।लोग कर्ज के बोझ में दबते जा रहे हैं।
उन्होंने नाई दुकानों को खोलने की अनुमति देने या समाज के लोगों को राहत राशि देने की मांग की है।
आज स्थिति बहुत गभीर हो गई है।इस विकट संकट काल में भी समाज के लोग जरूरत पड़ने पर हर समाज के सुख दुख में जाकर सहयोग कर रहे है।क्यों जन्म से मृत्यु तक हर संस्कार में नाई की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।दुभाग्य है की इसके बाद भी नाई समाज की उपेक्षा की जाती है।
No comments:
Post a Comment