17 मई : जानिए आज के राशिफल में क्या कह रहे हैं - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, May 17, 2021

 जय परशुरामजी

17 मई का राशिफल एवं पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज' 

 17/05/2021 सोमवारबैशाख शुक्ल पक्ष ,पंचमीतिथि,आनन्द संवत्सर विक्रम संवत 2078, पंचमी तिथि 11:35 AM तक उपरांत षष्ठी,नक्षत्र पुनर्वसु 01:22 PM तक उपरांत पुष्य नक्षत्र, गण्ड योग 02:49 AM तक, उसके बाद वृद्धि योग।

राहुकाल 07:27 AM से 09:06 AM तक है ।

आज का राशिफलः

मेष

आज के दिन कुछ चिंतित रहेंगे। व्यवसाय में घाटा हो सकता है। इसके चलते आप परेशानी बढ़ेगी। हालांकि परिजनों का साथ मिलने से आपको राहत मिलेगी। वैवाहिक जीवन बेहतर रहेगा। आज कहीं घूमने जा सकते हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े काम पूरे होंगे। विद्यार्थियों की मेहनत सफल होगी। बुजुर्गों को सेहत का ध्यान रखना होगा। किसी रिश्तेदार के साथ बहस हो सकती है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से हानि होगी। मित्रों के साथ पार्टी कर सकते हैं। संतान पक्ष की समस्या का हल निकलेगा। 

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा पूर्व

वृषभ

आज आपको ज्यादातर कामों में कामयाबी मिलेगी।कर्ज की रकम आसानी से वापस मिल सकती है। सामाजिक रूप से मान-सम्मान बढ़ेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। बेवजह खर्च करने से बचें। आपको नुकसान पहुंचाने की विरोधियों की कोशिश नाकाम रहेगी। मित्रों का साथ मिलेगा।लाइफ पार्टनर के साथ आज आप इन्जाय करेंगे। परिवार को घुमाने के लिए लेकर जाएं। पूरा दिन खुशनुमा रहेगा। रिश्तेदारों के साथ सार्थक चर्चा होगी। अविवाहितों का रिश्ता तय हो सकता है। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। 

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा दक्षिण, पश्चिम

मिथुन

आज आपकी बड़ी समस्या दूर हो जाएगी। आप बेहद सकारात्मक रहेंगे। अनजान शख्स आपको हानि पहुुंचाने का कोशिश कर सकता है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। धन लाभ होने की संभावना है। युवाओं को लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मधुरतापूर्वक व्यवहार करें। परिजनों की मदद मिलेगी। व्यवसायियों को निवेश के नए मौके मिलेंगे। लेनदेन करते समय सतर्क रहें। वाहन सावधानी से चलाएं। मित्रों से मुलाकात होगी। आज का दिन बेहद खुशनुमा साबित हो सकता है। घूमने के लिए जाएंगे।  

राशि स्वामी बुध

रंग पीला

अंक 3, 6

दिशा पश्चिम

कर्क

आज का दिन मिला जुला रहेगा। घर में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। तनाव में रहेंगे।  कानूनी दिक्कतें सामने आ सकती हैं। लाइफ पार्टनर की बात को मानें। सामाजिक जीवन में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।  किसी कार्य के सिलसिले में आज आप यात्रा कर सकते हैं। लेनदेन सावधानी के साथ करें। निवेश के लिए आज का दिन अच्छा है। जमीन खरीद सकते हैं। रूकी हुई रकम वापस मिलेगी। खानपान का ध्यान रखें। कारोबार में प्रगति होगी। धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे।

राशि स्वामी चंद्र

रंग सफेद

अंक 4

दिशा पूर्व, दक्षिण

सिंह 

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। रिश्तेदारों से मतभेद दूर होंगे। तनावरहित महसूस करेंगे।  विरोधियों से दूर रहने का प्रयत्न करें। स्वास्थ्य में दिक्कत हो सकती है । कार्य को लेकर की गई यात्रा के बेहतर परिणाम हासिल होंगे।आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। ज्यादा खर्च हो सकता है। विवाहित लोगों के जीवन में मधुरता रहेगी। जोखिम न लें। दफ्तर में अफसरों से मुलाकात होगी। आपकी तरक्की हो सकती है।  

राशि स्वामी सूर्य

रंग गोल्डन

अंक 5

दिशा पूर्व

कन्या

आज का आपका दिन शानदार रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बिखरेगी। युवा वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा है। आप  लाइफ पार्टनर को खुश रखें। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। संबंधियों से आपका रिश्ता बेहतर होगा। आज आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। अपरिचितों के सामने निजी चर्चा करने से बचें। अपने मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। कुंवारों का रिश्ता तय हो सकता है। बुजुर्गों का ख्याल रखें। सेहत अच्छी रहेगी।  

रंग हरा

अंक 1, 8

दिशा दक्षिण

 तुला

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। सेहत में सुधार होगा। सकारात्मक महसूस करेंगे। आध्यात्मिकता की ओर रूझान होगा। अच्छे कामों में खर्च करेंगे।  काम के सिलसिले में की गई यात्रा के बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपके कार्य में तरक्की होगी। पदोन्नति मिलेगी।  शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन दिक्कतों से भरा रह सकता है। वाहन चलाते समय थोड़ा सावधानी बरतें। संबंधियों का घर में आगमन हो सकता है। नए प्रोजेक्ट को लेकर प्लान बना सकते हैं। युवाओं को नौकरी मिलेगी। 

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा पश्चिम

 वृश्चिक

आज आपको किसी जरूरी काम के सिलसिले में  दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक हालत सुधरेगी।  अनावश्यक खर्च हो सकते हैं। शादीशुदा जीवन में मधुरता बनी रहेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। आपका कारोबार अच्छा चलेगा। नए सौदे हो सकते हैं। शत्रु पक्ष से सतर्क रहें। जीवन साथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की बात से तनाव हो सकता है, लेकिन धैर्य रखें। ईश्वर की आराधना में मन लगेगा। दान-पुण्य के कार्य करेंगे। 

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा उत्तर, पूर्व

 धनु

आज किसी बात को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। घर-परिवार का माहौल ठीक रहेगा। छात्रों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आफिस में किसी सहयोगी के साथ विवाद हो सकता है। आज मित्रों की मदद मिलेगी।  आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से बीतेगा।  धन लाभ हो सकता है। आज किसी को उधार न दें। निवेश के प्रस्ताव को फिलहाल टालने का प्रयास करें। शासकीय कार्य आगे बढ़ेंगे। आज अचानक किसी जरूरी कार्य को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं।

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा पूर्व

 मकर

आज किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। मानसिक शांति मिलेगी। परिवार काम को लेकर दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। आज विरोधियों से सावधान रहें। घर में कुछ आयोजन हो सकता है। आपको आज सावधान रहना होगा, कोई आरोप लगा सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर है। कैरियर से जुड़ी दिक्कत दूर होगी। किसी योजना में निवेश करने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा दक्षिण

कुंभ 

आज का दिन बेहद शानदार रहेगा। कुछ दिनों से जिन बातों को लेकर आप परेशान हो रहे है, वह समस्या आज दूर हो सकती है। धन लाभ होगा, लेकिन खर्च बढ़ सकता है। मानसिक स्थिति को बेहतर रखने के लिए धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। लाइफ पार्टनर को आप आज कोई उपहार दे सकते हैं। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर

है। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। जोखिम लेने से बचें। सेहत को लेकर खर्च होगा।  

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा पश्चिम

 मीन

आज आप नया काम शुरू कर सकते हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आज आप अपने स्वास्थ्य  को लेकर सावधान रहें। दिनचर्या में परिवर्तन हो सकता है। बाहर की चीजें खाने पीने से बचें। आज आप अपने मनमाफिक सामान की खरीदी कर सकते हैं। खर्च बढ़ेगा। व्यवसायियों के लिए आज का दिन अच्छा है। निवेश के मौके मिलेंगे। नशापान से दूर रहें। मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। लेनदेन ठीक रहेगा। ऋण की रकम वापस मिलेगी। शासकीय कार्य लंबित रहेंगे।

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा उत्तर


पंडित गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार जिलाध्यक्ष
विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।
9098571220/9977701806



No comments:

Post a Comment